..................... Deepika Padukone-Priyanka Chopra To Compete Against Each Other! - Hindi Filmibeat

माधुरी- ऐश्वर्या के बाद अब दीपिका- प्रियंका होंगी आमने- सामने.. लेकिन कहां !

[बॉलीवुड न्यूज] दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'बाजीराव- मस्तानी' में कहर ढ़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में यह फिल्म आजकल काफी सूर्खियां बटोर रही है।

फिल्म में रणवीर सिंह बाजीराव के किरदार में नजर आएंगे। जबकि दीपिका पादुकोण मस्तानी और प्रियंका चोपड़ा बाजीराव की पहली पत्नी काशीराव की भूमिका में नजर आएंगी।

संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला में पहले भी प्रियंका चोपड़ा स्पेशल डांस नंबर पेश कर चुकी हैं। लेकिन खबरों की मानें तो बाजीराव मस्तानी में दर्शकों को दीपिका और प्रियंका के बीच डांस फेस-ऑफ देखने का मौका मिल सकता है। इस गाने की कोरियोग्राफी रेमो डिसूजा करेंगे।

Leaked PICS: रणवीर, दीपिका और....बाजीराव मस्तानी का भव्य सेट

सूत्रों की मानें तो दीपिका और प्रियंका इस गाने में लावणी करते नजर आएंगीं। लिहाजा, उम्मीद किया जा रहा है कि यह गाना काफी धमाकेदार होने वाला है।

याद दिला दें, इससे पहले फिल्म 'देवदास' में भी संजय लीला भंसाली ने ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित के साथ डोला- के शूट किया था। यह गाना सुपरहिट साबित हुआ था और साथ ही दोनों एक्ट्रेस को दर्शकों ने सिर-आंखों पर बिठाया था।

माधुरी दीक्षित, दीपिका और संजय लीला भंसाली..क्या है कनेक्शन!

बहरहाल, फिल्म के साथ साथ अब हमें बाजीराव मस्तानी के इस गाने का भी बेसब्री से इंतजार रहेगा। बता दें, फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होगी।

विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X