प्रेग्नेंसी की वजह से Deepika Padukone के हाथ से फिसला हॉलीवुड प्रोजेक्ट, संजय लीला भंसाली की ये फिल्म भी छूटी

deepika padukone

Deepika Padukone Pregnancy: दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह बॉलीवुड स्टार मम्मी पापा के क्लब में शामिल होने वाले हैं। हसीना ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है और इस खबर को जानने के बाद उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

दीपिका रणवीर ने आज सुबह एक सोशल मीडिया पोस्ट में दीपिका की प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर करते हुए सभी को खुशी से झूमने पर मजबूर कर दिया। अब खबर सामने आ रही है कि दीपिका ने अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से वेब सीरीज 'द व्हाइट लोटस' को पास कर दिया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, 'द व्हाइट लोटस' एक फेमस टेलीविजन सीरीज है जो HBO पर छह-पार्ट की सीमित सीरीज के रूप में शुरू हुई थी। सीरीज के प्रोड्यूसर्स ने दीपिका पादुकोण को इसके तीसरे सीज़न में हिस्सा लेने के लिए इनवाइट दिया। 11 जुलाई, 2021 इस वेब सीरीज की शुरुआत हुई थी, जिसकी भारी सफलता के बाद इसे जारी रखने का फैसला लिया गया। 30 अक्टूबर, 2022 को इस वेब सीरीज का दूसरा सीजन सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। इसके बाद इसके तीसरे सीजन की भी तैयारी की गई है, जिसमें दीपिका पादुकोण का भी एक रोल था लेकिन अब प्रेग्नेंसी की वजह से वो इस प्रोजेक्ट से अपने हाथ खींच रही हैं।

दीपिका पादुकोण ने इसके अलावा एक और हाई-प्रोफाइल प्रोजेक्ट ठुकरा दिया है। खबर है कि उन्होंने अपने पसंदीदा डायरेक्टर संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित बैजू बावरा को भी ना कह दिया है।

इस बीच, वर्कफ्रंट की बात करें, दीपिका पादुकोण को हाल ही में ऋतिक रोशन के साथ 'फाइटर' में देखा गया था। अब उनकी पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट हैं। 'कल्कि 2989 AD' में वह प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा वह अमिताभ बच्चन के साथ 'द इंटर्न' के हिंदी रीमेक पर भी काम करेंगी। वहीं रणवीर सिंह जल्द ही कियारा आडवाणी के साथ 'डॉन 3' में नजर आएंगे।

Read more about: deepika padukone ranveer singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X