Deepika Padukone ने आखिरकार कर दिया अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान, इस महीने पिता बनेंगे Ranveer Singh

Deepika Padukone Pregnancy: महीनों से जिस चीज की अटकलें लगाई जा रही थी, वो अब सच साबित हुई। बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने आखिरकार अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है। इस खबर को जानने के बाद उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
दीपिका पादुकोण को लेकर पिछले काफी दिनों से अटकलें लगाई जा रही थीं कि वो प्रेग्नेंट हैं। लेकिन इस खबर पर उन्होंने हमेशा चुप्पी साधे रखी। अब उन्होंने फैंस के साथ अपनी इस खुशखबरी को शेयर किया है और बताया है कि सितंबर महीने में उनके घर में किलकारी गूंजने वाली है।
'द वीक' की रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका पादुकोण दूसरे ट्राइमेस्टर में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में जब दीपिका से बच्चे पैदा करने के बारे में पूछा गया तो वह अपना परिवार शुरू करने के लिए तैयार थीं और उन्होंने कहा- 'बिल्कुल। रणवीर और मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं। हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब हम अपना परिवार शुरू करेंगे।'
दीपिका पादुकोण ने अपनी शूटिंग पूरी कर ली है और फिलहाल 'ब्रह्मास्त्र 2' और 'सिंघम अगेन' के अलावा उनके पास शूटिंग के लिए कोई नई फिल्म नहीं है। खबर है कि डीपी ने प्रभास के साथ अपनी साउथ डेब्यू फिल्म कल्कि 2898 AD पूरी कर ली है। वहीं रणवीर 'डॉन 3', 'शक्तिमान' और 'सिंघम अगेन' के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स
जैसे ही दीपिका पादुकोण ने प्रेगनेंसी का ऐलान किया उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं। उनकी तरफ से कई तरह के रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''क्या शानदार खबर है, मुबारकबाद।'' एक ने लिखा, ''आप दोनों को ढेर सारा प्यार।'' एक का कहना है, ''अरे वाह रणवीर सिंह पापा बनने वाले हैं।'' एक ने लिखा, ''नई पारी की शुभकमानाएं।'' एक का कहना है, ''वाह क्या बात है।'' इस तरह से लोग बधाई दे रहे हैँ। कई सितारों के शुभकामनाओं भरे कमेंट्स भी इस पोस्ट पर सामने आए हैं। आप देखिए ये पोस्ट..


Click it and Unblock the Notifications