परिणीति- रणवीर की हॉट जोड़ी से दीपिका को जलन नहीं
रणवीर सिंह और परिणीति चोपड़ा की आगामी फिल्म किल-दिल आजकल काफी चर्चा में है। खासकर परिणीति का बोल्ड अवतार सबको आश्चर्यचकित करने में सफल रहा है। किल-दिल के ताजा रिलीज गाने में परिणीति और रणवीर का 'सजदे' रेन डांस खासा हॉट है। और लोगों सोशल मीडिया में इसे धुआंधार हिट्स मिल रहे हैं।
वहीं, आपको बता दें, परिणीति और रणवीर के इस हॉट अवतार की तारीफ और किसी ने नहीं, बल्कि दीपिका पादुकोण ने भी की है। दीपिका मानती हैं कि उनके बाद अगर रणवीर सिंह किसी के साथ अच्छे लगते हैं तो वो हैं परिणीति चोपड़ा। दीपिका को परिणीति और रणवीर की ऑनस्क्रीन जोड़ी खासी पसंद आई है और उन्होंने कहा कि दोनों साथ में कमाल लगते हैं।
दीपिका और रणवीर कथित तौर पर ऑफस्क्रीन जोड़ी हैं और दोनों को अक्सर साथ स्पॉट किया जाता है। दीपिका- रणवीर ने संजय लीला भंसाली की फ़िल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' में साथ काम किया था। जब इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। वहीं, संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म बाजीराव मस्तानी में भी ये दोनों साथ हैं। जिसमें रणवीर बाजीराव पेशवा की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि दीपिका ने मस्तानी का किरदार निभाया है। वहीं, इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी हैं, जो बाजीराव की पत्नी काशीबाई के रूप में नजर आएंगी।
बात करें परिणीति- रणवीर की तो, यशराज बैनर तले बनी इनकी फिल्म किल-दिल 14 नवंबर को रिलीज के लिए तैयार है। लिहाजा, आजकल इस फिल्म का जमकर प्रोमोशन किया जा रहा है। इस फिल्म के निर्देशक शाद अली हैं। वहीं इस फिल्म में गोविंदा के रोल को लेकर भी काफी चर्चा है।


Click it and Unblock the Notifications
