Deepika Padukone और Prabhas की मेगा बजट फिल्म, शूटिंग खत्म होने से पहले ही कमा लिए 170 करोड़!

Deepika Padukone and Prabhas's Project K: प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर अपकमिंग फिल्म 'प्रोजेक्ट के' अपनी पहली घोषणा के साथ ही सुर्खियां बटोर रही है। नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की फिलहाल रिलीज डेट भी फाइनल नहीं है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो, फिल्म शूटिंग खत्म होने से पहले ही 170 करोड़ की कमाई करने वाली है।
'प्रोजेक्ट के' में प्रभाष और दीपिका पादुकोण के साथ अमिताभ बच्चन, पवन कल्याण जैसे दिग्गज कलाकार नजर आने वाले हैं। ये एक पैन- इंडिया साइंस फिक्शन फिल्म होगी। इस फिल्म से दीपिका तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, यह भारत की अब तक सबसे मंहगी फिल्म बनने वाली है। ये 2023 के अंत में या 2024 जनवरी में रिलीज होगी।
फिल्म का बजट 500 करोड़ तक का बताया जा रहा है। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो.. फिल्म के निज़ाम राइट्स और आंध्र प्रदेश राइट्स 70 करोड़ रुपये और 100 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं। लिहाजा, कुल मिलाकर फिल्म टॉलीवुड से ही करीब 170 करोड़ रुपये की कमाई कर लेगी।
बता दें, तेलुगु फिल्म उद्योग को रेवेन्यू के पचास प्रतिशत से अधिक निजाम क्षेत्र से प्राप्त होता है.. लिहाजा, इस क्षेत्र में डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स काफी मांग में है।
प्रभास और टीम ने लगभग 80 प्रतिशत फिल्म पूरी कर ली है। बाकी बची फिल्म अगले कुछ महीनों में पूरी की जाएगी। फिल्म में वीएफएक्स का भारी भरकम काम है, जिस वजह से पोस्ट-प्रोडक्शन में समय लगेगा, इसलिए 2024 में रिलीज होने की उम्मीद है।

मेगा बजट फिल्में
गौरतलब है कि प्रभास की राधे श्याम और साहो जैसी फिल्में भी मेगा बजट पर तैयार की गई थी, लेकिन दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। इसलिए मेकर्स 'प्रोजेक्ट के' को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं।
प्रभास की आने वाली फिल्में
बहरहाल, प्रोजेक्ट के के अलावा प्रभास के पास 3 फिल्में और हैं, जिनकी आधिकारिक घोषणा हो चुकी है और रिलीज डेट भी सामने आ चुके हैं। ये सभी फिल्में 2023 और 2024 में रिलीज होने वाली हैं।

आदिपुरुष
500 करोड़ के बजट पर बनी ये फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी। फिल्म में भगवान राम के किरदार में प्रभास, रावण के किरदार में सैफ अली खान, सीता के किरदार में कृति सैनन और लक्ष्मण के किरदार में सनी सिंह नजर आएंगे। फिल्म 12 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली थी.. लेकिन अब पोस्टपोन हो चुकी है।

सालार
केजीएफ 2 के बाद निर्देशक प्रशांत नील की फिल्म 'सालार' में प्रभास और श्रुति हासन साथ नजर आने वाले हैं। तेलुगु भाषा में बन रही ये एक्शन- थ्रिलर फिल्म 28 सितंबर 2023 को रिलीज होने वाली है।

स्पिरिट
प्रभास के फिल्मी करियर की 25वीं फिल्म का नाम स्पिरिट रखा गया है और इसकी घोषणा 7 अक्टूबर, 2021 को काफी धूमधाम से की गई थी। फिल्म की रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी कर रहे हैं.. औरभूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












