..................... Deepika Padukone in negative character in Race 2, रेस 2 में दीपिका का किरदार भी नेगेटव है - Hindi Filmibeat

रेस 2 में सबकुछ नेगेटिव है, दीपिका भी!

दीपिका पादुकोण इस साल की सबसे व्य्स्त एक्ट्रेस हैं। इस साल दीपिका के हाथ में रेस 2, ये जवानी है दीवानी जैसी बड़े बैनर की और अच्छी फिल्में हैं। दीपका पादुकोण ने 'रेस 2' के बारे में बताते हुए कहा कि इस फिल्म में सभी किरदार कुछ ग्रेस शेड लिये हैं। दीपका पादुकोण के माता पिता हाल ही में दीपिका से मिलने बैंगलोर से मुबई गये थे लेकिन दीपका उनके साथ वक्त गुज़ार ही नहीं पाईं। लेकिन दीपका चाहती हैं कि फिल्म के रिलीज होने के बाद वो अपने माता पिता के साथ कुछ वक्त गुजारें।

मीडिया से बातचीत के दौरान दीपका ने कहा "जब आप बहुत व्यस्त होते हैं तो आपको बाकी चीजें को सेक्रिफाईज करना पड़ता है। मेरे केस में मेरी फैमिली इसमें फंस गयी है। मेरे जन्मदिन पर वो बैंगलोर से मुंबई आए थे। मैंने सोचा था कि कम से कम एक दिन आराम से उनके साथ ब्रेकफास्ट करुंगी लेकिन वो भी नहीं हो सका। उम्मीद है कि इस साल के अंत तक जब फिल्में रिलीज हो जाएंगी इनका अच्छा फल मिलेगा।" दीपिका से जब पूछा गया कि क्या फिल्म को साइन करने से पहले वो अपने को स्टार्स के बारे में सोचती हैं तो दीपिका ने जवाब दिया "ये सबसे अहम फैक्टर नहीं है लेकिन फिर भी ये जरुरी है। आपको अपने को स्टार के साथ तीन चार महीने गुजारने होते हैं। आप सेट पर बेचारे की तरह समय नहीं बिता सकते। आपको खुद को इंज्वाय भी करना होता है।"

दीपिका से पूछा गया कि ये जवानी है दीवानी में रणबीर कपूर के साथ एक बार फिर से काम करने को लेकर आपको कैसा महसूस हो रहा है? तो दीपिका ने बड़ी ही सहजता से जवाब दिया "हम एक उदाहरण हैं कि दो पुराने प्रेमी भी एक साथ काम कर सकते हैं अघर वो दिमाग से परिपक्व हों।" दीपिका ने रेस 2 के बारे में बताते हुए कहा कि "रेस 2 मे और भी ज्यादा मज़ा होगा और भी ज्यादा टेंशन होगी। इसके सभी किरदार पूरी तरह से सच्चे नहीं हैं लेकिन उनके किरदार में कहीं ना कहीं कुछ ग्रेनेस भी है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X