2015 की सुपरहिट फिल्म.. सीक्वल FINAL.. लेकिन बदल गई पूरी कास्ट!
अफवाहों की मानें तो 2015 में आई फिल्म बदलापुर के सीक्वल में वरूण धवन नहीं.. बल्कि दीपिका पादुकोण मुख्य किरदार में होंगी।
हम यहां बात कर रहे हैं श्रीराम राघवन की फिल्म 'बदलापुर' की। साल 2015 में श्रीराम राघवन की फिल्म बदलापुर से वरूण धवन ने सबको हैरान कर दिया था। वरूण, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, यमी गौतम स्टारर इस फिल्म को काफी तारीफ मिली थी।
OUCH.. ब्लॉकबस्टर देने के बाद भी ऐसा.. फिल्म हो गई डिब्बाबंद!
बहरहाल, अब फिल्म के सीक्वल पर काम किया जा रहा है। जहां कोई एक्टर नहीं.. बल्कि मुख्य किरदार में एक्ट्रेस दिखेंगी। फिल्म का पूरा कास्ट नया होगा। अफवाहों की मानें तो फिल्म के सबसे पहली च्वॉइस हैं दीपिका पादुकोण।

हाल ही में इंटरव्यू के दौरान बदलापुर के प्रोड्यूसर दिनेश विज़न ने कहा कि फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है। यह पूरी तरह से नई फिल्म होगी, नई कास्ट के साथ।
फिल्म के कास्ट पर निर्माता ने जवाब दिया- फिलहाल मैं आपको सिर्फ इतना ही बता सकता हूं कि फिल्म का मुख्य किरदार एक एक्ट्रेस निभाएंगी.. और यह मेरा आज तक का लिखा गया सबसे craziest रोल है। कोई भी एक्ट्रेस यह किरदार करने में डरेगी।
बहरहाल, यहां जानें किन किन सीक्वल फिल्मों का है इंतजार-


Click it and Unblock the Notifications











