दीपिका 'फाइंडिंग फैनी' टीम को क्यों देंगी पार्टी?
बॉलीवुड की सेक्सी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी आगामी फिल्म 'फाइंडिंग फैनी' की टीम के लिए एक पार्टी आयोजित करने जा रही हैं। होमी अदजानिया निर्देशित इस फिल्म में दीपिका के अलावा अर्जुन कपूर, नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया भी हैं।

इससे पहले सेक्सी काया की मालकिन दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी सीनयर एक्ट्रेस और बीते जमाने की सेक्सी बेब्स डिंपल के कसीदे पढ़ते हुए कहा था कि डिंपल उन्हें एकदम बेटी की तरह से प्यार करती है, उनके साथ जब रहती हूं तो लगता है कि जैसे मैं अपनी मां के साथ हूं।
दीपिका को दिखता है डिंपल में मां का अक्स
दीपिका ने यहां 'फाइंडिंग फैनी' के गीत रिलीज के मौके पर कहा, "डिंपलजी के लिए मैं क्या महसूस करती हूं और उनके साथ मेरा रिश्ता क्या है, इसे शब्दों में बयान नहीं कर सकती। हम जब 'कॉकटेल' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो वह मुझे लंच और खरीदारी के लिए ले गईं थीं।
तो दीपिका के लिए फ्री में मरने को तैयार हो गये रणवीर
कहा जा रहा है कि इसलिए ही दीपिका 'फाइंडिंग फैनी' की टीम के बहुत करीब हैं, इसलिए वह उनके लिए कुछ खास करना चाहती हैं। इसलिए वह फिल्म की रिलीज के आसपास पूरी टीम के लिए एक छोटी सी पार्टी रखेंगी।
आपको बता दें कि होमी अदजानिया की फिल्म 'फाइंडिंग फैनी', एक-दूसरे से अनजान लोगों की कहानी है जिन्होंने स्टीफेन फर्नाडीज (फैनी) को खोजने की जिम्मेदारी ली है।फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म 12 सितंबर को सिनेमाघरों में उतरेगी।फिल्म हिंदी और अंग्रेजी दोनो में रिलीज होगी।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/5O86FUOrlkY?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications