आईफा के स्टेज पर बलम पिचकारी.. पर थिरकेंगी सेक्सी दीपिका
इन दिनों दौलत-शौहरत किसी के कदम चूम रही हैं तो वह है कीटीली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण। जिनकी सेक्सी जवानी ने बॉक्सऑफिस को दीवाना बना दिया है। खबर आ रही है कि दीपिका पादुकोण अगले महीने मकाउ में होने वाले इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडेमी (आईआईएफए) अवार्ड में अपनी ही हिट फिल्मों के गानों पर थिरकेंगी। जिसके लिए वह काफी उत्साहित हैं।
दीपिका ने खुद कहा कि मैं अपनी हालिया प्रदर्शित फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' और 'कॉकटेल' के कुछ गीतों पर प्रस्तुति दूंगी। यह मेरा पहला मकाउ दौरा होगा। मुझे उम्मीद है कि मेरे प्रशंसकों को मेरी प्रस्तुति पसंद आएगी। आपको बता दें कि आईफा अवार्ड के 14वें संस्करण का आयोजन छह जुलाई को वेनेशियन मकाउ में होगा।
मालूम हो कि दीपिका की इस साल रिलीज हुई दोनों फिल्मों रेस 2 और यह जवानी है दीवानी ने सौ करो़ड़ का बिजनेस किया है। लेकिन दीपिका सौ करोड़ को अपनी सफलता से नहीं जोड़ती हैं। आने वाली फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के ट्रेलर लाचिंग पर दीपिका ने मीडिया से कहा कि उनका मानना है कि सफलता को बिजनेस से नहीं जोड़ना चाहिए। वैसे दीपिका ने कहा कि उनकी फिल्मों ने सौ करोड़ का बिजनेस किया है, जिसके लिए वह काफी खुश हैं लेकिन वह कभी भी सौ करोड़ के बिजनेस के बारे में नहीं सोचती हैं।
आईये आपको बताते हैं दीपिका के बारे में दिलचस्प बातें..


Click it and Unblock the Notifications