Pathan Besharam song controversy पर क्या बोल गईं शर्लिन चोपड़ा- इस रंग की पवित्रता,बर्दाश्त नहीं

Pathan Besharam song controversy:दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की फिल्म पठान के सांग बेशर्म रंग को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बेशर्म रंग सांग में दीपिका पादुकोण के केसरी रंग के 2 पीस को लेकर जमकर बवाल हो रहा है। कई संगठनों को यह पसंद नहीं आया है।सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी विवाद देखने को मिला। बॅालीवुड अभिनेता प्रकाश राज और पायल रोहतगी के बाद अब इस पूरे मामले को लेकर शर्लिन चोपड़ा ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी राय रखी है। शर्लिन चोपड़ा का रिएक्शन ऐसा है, जिसे सुनकर आपकी आंखें खुली रह जायेंगी। शर्लिन चोपड़ा ने अपने बयान में कहा है कि टुकड़े गैंग की सपोर्टर दीपिका पादुकोण भगवा रंग की बिकिनी में डांस करती हैं। यह उन हिंदुओं को बर्दाश्त नहीं जो इस रंग को पवित्रता और आस्था का रंग मानते हैं।

मान्यताओं और भावनाओं के प्रति सावधान
शर्लिन चोपड़ा ने बीजेपी मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान पर भी हामी जताई है। शर्लिन चोपड़ा ने आगे कहा है कि मैं मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा जी की बात से सहमत हूं। जिन्होंने आमिर खान के कलश पूजा करने और शाहरुख खान द्वारा वैष्णो देवी मां की पूजा करने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि लोग जिस पर विश्वास करते हैं। उसकी पूजा कर सकते हैं। लेकिन साथ ही साथ उन्हें अन्य लोगों की मान्यताओं और भावनाओं के प्रति सावधान रहना चाहिए।

गंदी मानसिकता के साथ शूट
ज्ञात हो कि नरोत्तम मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि वेशभूषा बेहद आपत्तिजनक है।गाने को गंदी मानसिकता के साथ शूट किया गया है। गाने के दृश्य और वेशभूषा को ठीक किया जाना चाहिए। अन्यथा फिल्म को मध्य प्रदेश में अनुमति दी जानी चाहिए या नहीं। यह विचार का विषय होगा।

इस दिन रिलीज हो रही है पठान
गौरतलब है कि पठान एक एक्शन थ्रिलर है। इस थ्रिलर को सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और श्रीधर राघवन ने लिखा है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॅान अब्राहम लीड रोल में है। किंग खान इस फिल्म के साथ चार साल बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं। शाहरुख खान की यह फिल्म 25 जनवरी 2022 को गणतंत्र दिवस से पहले रिलीज होने के लिए तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications











