शादी से पहले सेकेंड कजिन थे दीपिका पादुकोण के पैरेंट्स, खुलासे से सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

Deepika Padukone's father revealtion: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के पावर कपल माने जाते हैं। दोनों जब भी साथ में नजर आते हैं, उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा जाती हैं। पिछले दिनों दोनों 'इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर 2023' में पहुंचे थे। इस दौरान भी दोनों की तस्वीरें खूब वायरल हुई लेकिन, इस बीच उनके पिता प्रकाश पादुकोण का एक इंटरव्यू लगातार सुर्खियों में है।
इस इंटरव्यू में प्रकाश पादुकोण ने अपने करियर से लेकर निजी जिंदगी के बारे में भी बात की। साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों के बारे में भी बात की। इसी इंटरव्यू में प्रकाश पादुकोण ने खुलासा किया है कि वो और उनकी पत्नी उज्जवला शादी से पहले सेकेंड कजिन थे। इस खुलासे की वजह से वो सुर्खियों में छा गए हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में प्रकाश पादुकोण ने कहा- 'मुझे याद है कि मैं नेशनल चैंपियनशिप में हार गया था। दुनिया का नंबर 1 खिलाड़ी होने के बाद भी मैं नौ साल बाद पहली बार नेशनल चैंपियनशिप हार गया था। मैं उस वक्त काफी दुखी था और मैंने महसूस किया कि खेल में आप कभी हारते हैं और जीत भी सकते हैं। क्योंकि ये खेल है इसलिए जीत के बाद ना ही ज्यादा उत्साहित हो सकते हैं और ना ही हार के बाद उदास हो।'
उन्होंने साथ ही आगे कहा- 'नेशनल चैंपियनशिप हारने के बाद मैंने अपनी सेकेंड कजिन उज्जला से शादी कर ली। शादी के बाद हम कोपेनहेगन चले गए, क्योंकि मुझे वहां नौकरी मिली और 1986 तक दीपिका के जन्म तक वहीं रहा। मैं 1989 में रिटायर हुआ था।' प्रकाश पादुकोण के इस बयान ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है।
कई यूजर्स ने प्रकाश पादुकोण को तो कइयों ने दीपिका पादुकोण को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। कई यूजर्स ने उनका बचाव करते हुए कहा है कि दक्षिण भारत में सेकेंड कजिन से शादी करना आम प्रथा है। वहीं, कई यूजर्स ने कपल की तुलना 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के किरदारों से कर डाली।


Click it and Unblock the Notifications