पहले Spirit अब Kalki 2898 AD! दीपिका के हाथ से रेत की तरह फिसल रही फिल्मे, मेकर्स बोले- फिल्म ज्यादा की हकदार

Deepika Padukone Kalki 2898 AD

Deepika Padukone Kalki 2898 AD: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को लेकर फिर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे जानकर ऐसा लगता है कि उनके करियर को किसी की बुरी नजर खा रही है। पिछले दिनों फिल्म स्पिरिट और फीस को लेकर डायेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के साथ हुई विवाद को लेकर सुर्खियों में आई दीपिका का साथ से एक और बड़ी फिल्म फिसल गई है। डायेरक्टर नाग अश्विन की बहुचर्चित फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल यानी 'कल्कि 2' से दीपिका पादुकोण को बाहर कर दिया गया है।

वैजयंती फिल्म्स ने अपनी पोस्ट में लिखा, "यह ऑफिशियली रूप से अनाउंस किया जाता है कि दीपिका पादुकोण Kalki 2898AD के अपकमिंग सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। हमने काफी विचार-विमर्श के बाद, अलग होने का फैसला किया है। पहली फिल्म बनाने के लंबे सफर के बावजूद, हम ये साझेदारी नहीं कर पाए। Kalki 2898 AD जैसी फिल्म उस प्रतिबद्धता और उससे भी कहीं अधिक की हकदार हैं। हम उनके भविष्य के काम के लिए शुभकामनाएं देते हैं।"

इस फिल्म से बाहर होने का कारण दीपिका की निजी जिंदगी से जुड़ा बताया जा रहा है। दीपिका पादुकोण कुछ दिनों पहले ही मां बनी हैं। इन दिनों उनकी बेटी अभी बहुत छोटी हैं और वो उनका ध्यान रखना चाहती हैं। दीपिका शूटिंग के लिए एक दिन में सिर्फ आठ घंटे तक शूट करने का फैसला किया है।

इसी वजह से उन्हें कई बड़ी फिल्मों से हटाया जा रहा है। बीते दिनों उन्हें संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' से भी निकाला गया है। अब कल्कि 2 से दीपिका के निकलने के बाद कौन फिल्म में आता है ये देखने वाली बात होगी।

बता दें, 'कल्कि 2898 एडी' में दीपिका पादुकोण ने कल्कि की मां का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके साथ प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे एक्टर्स नजर आए थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X