दीपिका पादुकोण और कार्तिक आर्यन की फिल्म - कब, क्यों और कैसे - दीपिका ने दिया जवाब
इंटरनेट पर अफवाहें थीं कि दीपिका पादुकोण और कार्तिक आर्यन एक साथ एक फिल्म में नज़र आ रहे हैं और अब दीपिका पादुकोण ने इस बारे में पहली बार बात की है। हालांकि इन सारी अफवाहों का कारण खुद दीपिका पादुकोण और कार्तिक आर्यन ही थे।
दरअसल, कार्तिक ने अपनी एक पुराने ज़माने की तस्वीर को दीपिका की ओम शांति ओम की तस्वीर के साथ लगाया और पूछा है किसी डायरेक्टर में हिम्मत हम दोनों को एक साथ कास्ट करने की।

इस पर दीपिका ने कार्तिक से पूछा कि उन्होंने यही तस्वीरें क्यों चुनी। तो कार्तिक ने भी समय ना गंवाते हुए ओम शांति ओम का डायलॉग मारा कि क्योंकि बरसों से कायनात इसी कोशिश में लगी है।
इसके बाद दीपिका के जवाब ने सबके मन में वहम डाला। दीपिका का जवाब था - किसी चीज़ को दिल से चाहो तो। बस फिर क्या था ये खबर गपशप गली में फैल गई कि शायद दोनों साथ में कोई फिल्म कर रहे हैं। अब दीपिका ने इस फिल्म के बारे में बात की -


Click it and Unblock the Notifications











