साल 2013 की नंबर 1 हिरोईन दीपिका की हॉलीवुड में दिलचस्पी
हालांकि दीपिका ने कहा कि वह हॉलीवुड फिल्मों में काम करने को इच्छुक हैं भले ही फिल्म में मेरी भूमिका छोटी हो लेकिन वह प्रभावशाली होनी चाहिए। दीपिका ने कहा उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह जरूर एक दिन किसी बढ़िया हॉलीवुड मूवी में काम करेंगी।
संजय लीला भंसाली की हालिया प्रदर्शित फिल्म 'गोलियों की रासलीला-राम लीला' के लिए तारीफें पाने वालीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कहती हैं कि उनकी छोटी बहन अनीशा उनकी सबसे बड़ी आलोचक है। दीपिका ने कहा कि वह हमेशा बहुत ईमानदार रहती है और मैं उसका बुरा नहीं मानती। जहां तक 'राम लीला' का सवाल है तो यह उसे बेहद पसंद आई।"
दीपिका कहती हैं, "मैं हमेशा यह मानती हूं कि हर किसी का अपना ढ़ंग होता है। मैं काम में एक ही चीज कर सकती हूं कि मैं अपनी योग्यतानुसार सर्वश्रेष्ठ, ईमानदारी और पूरे दिल से काम करुं और जान लूं कि मैं अपनी ओर से 100 प्रतिशत दे रही हूं। मुझे लगता है कि आखिरकार आपको परिणाम मिलेगा।"


Click it and Unblock the Notifications
