प्रेग्नेंसी की खबरों पर भड़कीं दीपिका पादुकोण- कहा, जब यह होना होगा, तब होगा

Recommended Video

Deepika Padukone breaks silence on her pregnancy news | FilmiBeat

हाल ही में दीपिका पादुकोण के प्रेग्नेंसी की अफवाहें काफी सुर्खियां बना रही थी। जब इस बारे में दीपिका से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा- जब यह होना होगा, तब होगा। लेकिन मुझे लगता है कि जिस दिन हम इस तरह के सवाल पूछना बंद कर देंगे, तब हम बदलाव समाज में बदलाव लाएंगे।

प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर दीपिका ने साफ कहा- मुझे लगता है कि महिलाओं को शादी के बाद मां बनने के लिए प्रेशर नहीं किया जाना चाहिए। किसी भी महिला या कपल पर यह दवाब डालना गलत है। इस सोच में बदलाव लाने की जरूरत है।

Deepika Padukone

गौरतलब है कि फिलहाल दीपिका अपनी आने वाली फिल्म छपाक की शूटिंग कर रही हैं। मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही यह फिल्म एसिड अटैक पीड़िता और सरवाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली है।

शादी के बाद यह दीपिका की पहली फिल्म होगी। खास बात है कि दीपिका इस फिल्म की को- प्रोड्यूसर भी हैं। साल 2018 में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी की थी, जिस दौरान दीपिका ने फिल्मों से कुछ महीनों का ब्रेक लिया था। अब छपाक जैसी दमदार फिल्म के साथ वह वापस दर्शकों के सामने आने वाली हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X