दीपिका को सलमान ने दिया था पहला ऑफर!
दीपिका को हाल ही में साल 2013 की बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया और उस दौरान जब मीडिया ने उनसे पूछा कि वो आगे किन किन सितारों के साथ काम करना चाहती हैं तो इसपर दीपिका ने कहा हर साल मुझसे लोग यही पूछते हैं कि आप किस अभिनेथा के साथ काम करने की इच्छा रखती हैं। मैंने अपने करियर में अभी तक रितिक रौशन, सलमान और आमिर खान के साथ काम नहीं किया है। तो मैं चाहती हूं कि मैं आने वाले समय में इन तीनों सितारों के साथ काम करुं। दीपिका ने आगे बताया सलमान खान ही पहले एक्टर थे जिन्होंने मुझे नोटिस किया और एक एड फिल्म की शूटिंग के दौरान मुझे फिल्मों में काम करने का प्रस्ताव दिया।
सलमान खान और आमिर खान भी आजकल दीपिका पादुकोण की काफी तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में कॉफी विद करन शो के दौरान आमिर खान और सलमान खान दोनों ने दीपिका पादुकोण की एक्टिंग की तारीफ की और कहा कि दीपिका बहुत ही अच्छी एक्ट्रेस हैं। कुछ समय पहले दीपिका पादुकोण और सलमान खान के सूरज बड़जात्या की फिल्म में काम करने की खबर आई थी लेकिन दीपिका ने कहा कि फिल्हाल उन्होंने सलमान के साथ कोई फिल्म साइन नहीं की है। लेकिन जल्द ही करना चाहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
