बॉलीवुड की सबसे धमाकेदार 'सुपरहीरो' फिल्म- दीपिका पादुकोण ने किया FINAL
काफी समय से अफवाहों में था कि दीपिका पादुकोण एक सुपरहीरो फिल्म करने वाली हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने इन खबरों पर मोहर लगा दी है। यानि की दीपिका बॉलीवुड की पहली 'सुपरहीरो' होंगी। फिलहाल दीपिका मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' करेंगी। उसके बाद ही इस सुपरहीरो फिल्म पर काम शुरु किया जाएगा।
दीपिका ने कहा, हां हम इस फिल्म पर काम कर रहे हैं उम्मीद करते हैं कि जल्द ही यह शुरु हो जाए। लेकिन फिलहाल इसकी स्क्रिप्ट पूरी नहीं हुई है। लेकिन ज्यादा डीटेल में बातें नहीं की जा सकती। मैं अपनी एक दोस्त के साथ फ्लाइट में ट्रैवल कर रही थी, हम फिल्मों के बारे में बात कर रहे थे। तभी हमारे दिमाग में सुपरहीरो फिल्म का आइडिया था। अभी उसे डेवलप करना है।

माना जा रहा है कि दीपिका का किरदार हॉलीवुड फिल्म वंडर वुमैन से प्रेरित है। फिल्म की क्रिएटिव टीम का पर लग चुकी है। लेकिन फिल्म से जुड़ी जानकारी फिलहाल काफी छिपाकर रखा जा रहा है। जाहिर है दीपिका की यह फिल्म किसी धमाका से कम नहीं होगी।
यहां जानें अब तक किन किन एक्टर्स ने निभाया है सुपरहीरो का किरदार-


Click it and Unblock the Notifications