25 दिसंबर को रिलीज हो रही है शुद्धि, दीपिका अभी कंफर्म नहीं!
दीपिका पादुकोण ने भी मीडिया से बात करने के दौरान कहा कि अभी तक उन्हें शुद्धि के लिए अप्रोच नहीं किया गया है। लेकिन अगर उन्हें शुद्धि ऑफर की गयी तो वो जरुर काम करना चाहेंगी। यानी की दीपिका की तरफ से तो हां है। इसी बहाने दीपिका और रणवीर को भी धर्मा प्रोडक्शन्स में एंट्री मिल जाएगी। वैसे भी यश राज बैनर में रणवीर के तीन फिल्मों का कॉंट्रेक्ट खत्म हो चुका है। गुंडे फिल्म की रिलीज के बाद फिल्हाल रणवीर के बाद थोड़ा वक्त है तो हो सकता है कि करन की फिल्म शुद्धि के लिए वो ही चुने जाएं। दीपिका ने मीडिया से बात करते हुए कहा मैं शुद्धि फिल्म करना पसंद करुंगी लेकिन मुझे नहीं लगता कि करन मेरे पास ऐसी कोई भूमिका लेकर आएंगे जिसके साथ मैं न्याय ना कर सकूं।
धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म शुद्धि का निर्माण करन मल्होत्रा कर रहे हैं। करन जौहर ने दो दिन पहले ही ट्वीट किया कि शुद्धि फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज हो रही है। हालांकि अभी तक फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर कुछ भी डिसाइड नहीं हुआ है। उम्मीद है कि जल्द ही फिल्म की स्टार कास्ट कंफर्म हो जाएगी। सभी को यही लग रहा है कि करन दीपिका और रणवीर सिंह को ही इस फिल्म के लिए कास्ट करेंगे। बाकी कंफरमेशन तो करन जौहर ही करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
