इस बैडमिंटन स्टार पर भी बनेगी बायोपिक, दीपिका नहीं होंगी हिस्सा!
दीपिका पादुकोण और उनका बैडमिंटन प्रेम तो सब ही जानते हैं। ऐसे में अगर खबर आए कि किसी बैडमिंटन स्टार की ज़िंदगी पर फिल्म बनने जा रही है तो सबसे पहले किसका ख्याल आएगा। ज़ाहिर सी बात है कि दीपिका पादुकोण का। लाज़िमी भी है। उनके पिता प्रकाश पादुकोण बहुत बड़े बैडमिंटन स्टार हैं और दीपिका खुद नेशनल लेवेल बैडमिंटन प्लेयर हैं।
तो बैडमिंटन स्टार पर बायोपिक बनने जा रही है पर दीपिका पादुकोण इसका हिस्सा नहीं होंगी। क्योंकि ये बायोपिक पुरूष बैडमिंटन स्टार पर बनने जा रही है। जी हां, मिल्खा सिंह, पान सिंह तोमर, मैरी कॉम और महेंद्र सिंह धोनी, मों अज़हरूद्दीन के बाद अब एक और खिलाड़ी पर बायोपिक बनने जा रही है। ये खिलाड़ी हैं भारत के बैडमिंटन चैंपियन पुलेला गोपीचंद।
सूत्रों के अनुसार भारतीय बैडमिंटन टीम के पूर्व कैप्टन संजय शर्मा ने अपनी बेटी के साथ मिलकर पुलेला के संघर्ष की कहानी लिखी है। प्रकाश पादुकोण के बाद पुलेला ही 'ऑल इंग्लैंड ओपन चैंपियन" जीतने वाले दूसरे विनर हैं।
ALSO SEE: PICS: फाइनली ऐसे किया रणवीर ने दीपिका को प्रपोज़
ये बायोपिक 2011 में संजय शर्मा की लिखी एक किताब पर आधारित है।सब कुछ जैसा तय है उसके मुताबिक फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगी। फिल्म का निर्देशन 2012 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में गई शॉर्ट फिल्म 'टाइम आउट" के निर्देशक रिखिल बहादुर करेंगे।
ALSO SEE फिल्मफेयर PICS:हसीनाओं ने जीता दिल, एक्टर्स ने किया फैशन किल!
अपनी बायोपिक बनाने की मंजूरी दे चुके पुलेला गोपीचंद फिल्म से काफी करीब से जुड़े रहेंगे। फिल्म की राइटर सांची ने एक इंटरव्यू में बताया कि प्रकाश पादुकोण और सायना नेहवाल के अलावा भी कई सितारे हैं जिनकी कहानी बहुत कम लोग जानते हैं, खासतौर पर एक बैडमिंटन स्टार बनने से पहले उनके संघर्ष की कहानी। यह कहानी बड़े पर्दे पर आने लायक है।


Click it and Unblock the Notifications













