किक को हिट करने के लिए दीपिका की मदद चाहते हैं सलमान
लेकिन यूं लग रहा है कि दीपिका पादुकोण बाकी हिरोइनों की तरह आइटम सॉंग्स करने में कोई इंटरेस्ट नहीं दिखा रही हैं। वैसे भी दीपिका के पास इस वक्त इतनी बेहतरीन और बड़े बैनर की फिल्में हैं कि उन्हें इस तरह के आइटम सॉंग करके पैसे कमाने या सुर्खियों मं रहने की कोई जरुरत ही नहीं है। वैसे दीपिका ने अगर किक में काम किया तो फिल्म को बेहतरीन प्रमोशन तो मिलेगा ही साथ ही दीपिका के चलते किक को एक बेहतरीन रिस्पॉंस भी मिल सकता है।
मोदी की जीत के बाद कॉंग्रेस को लेकर जोक्स की आई बाढ़
और इस वक्त सलमान खान को भी एक अदद हिट की जरुरत तो है ही अपने कॉपटीटर्स के मुकाबले में बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन करने का। ऐसे में अगर दीपिका जो कि इस साल की बेस्ट एक्ट्रेस के रुप में उभरी हैं उनका साथ मिलने से किक को भी काफी सुर्खिया मिल सकती हैं। हालांकि सलमान खान को अपनी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के लिए किसी की जरुरत नहीं है बल्कि बॉलीवुड कलाकार सलमान खान के साथ फिल्म करके खुद के करियर को बेहतर बनाने की कामना रखते हैं।
लेकिन इस वक्त सलमान खान की फिल्म को भी अगर दीपिका का साथ मिल जाए तो शायद ये बात किक फिल्म के लिए बेहतर साबित हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications
