..................... Deepika Padukone mobbed in Delhi as spotted in acid attack victim Lakshmi Agarwal look - Hindi Filmibeat

दिल्ली की सड़कों पर एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी के लुक में दिखीं दीपिका, भीड़ ने घेरा, तस्वीरें वायरल

दीपिका पादुकोण, लक्ष्मी अग्रवाल पर बन रही फिल्म, छपाक की शूटिंग कर रही है। फिल्म के पहले शेड्यूल के लिए दीपिका होली के दिन ही दिल्ली के लिए रवाना हो गई थीं और अब फिल्म का पहला शेड्यूल खत्म हो चुका है। हाल ही में शूटिंग के दौरान, दीपिका अपने एसिड अटैक पीड़िता के लुक में दिल्ली की सड़कों पर दिखीं।

दीपिका को लक्ष्मी के लुक में देखकर फैन्स काफी उत्साहित हो गए। वैसे भी जब भी स्टार्स भीड़ के बीच शूट कर रहे होते हैं तो कहीं ना कहीं से उनकी तस्वीरें लीक हो ही जाती हैं। दीपिका का भी लक्ष्मी लुक ट्विटर पर वायरल हो चुका है।

छपाक के लिए दीपिका पादुकोण जमकर मेहनत कर रही हैं। फिल्म 2020 की ओपनिंग करेगी और बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की तानाजी के साथ क्लैश करेगी। लेकिन फैन्स को इस फिल्म में काफी ज़्यादा दिलचस्पी है।

deepika-padukone-mobbed-in-delhi-as-spotted-in-acid-attack-victim-lakshmi-agarwal-look

कौन हैं लक्ष्मी

लक्ष्मी, 29 साल की हैं और उन पर 15 साल की उम्र में एक 32 साल के आदमी ने तेज़ाब फेंका था। इसके बाद से लक्ष्मी ने कोर्ट में एसिड की खुलेआम बिक्री पर रोक लगाने के लिए याचिका दायर की थी। वो एसिड अटैक पीड़ितों के लिए चलाए गए एक कैंपेन का हिस्सा भी हैं। उन्होंने एक टीवी शो भी होस्ट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X