गलतियों से सीख रही है दीपिका

दीपिका को इस बात से भी निराशा हुई है कि वे अभिनेता अक्षय कुमार के लिए भी भाग्यशाली साबित नही हुई है। जहां उनके समकक्ष कैटरीना कैफ ने अक्षय के साथ कई हिट फिल्में दी है वही उनकी पहली फिल्म ही फ्लाप हो गई है।
दीपिका ने इस बारे में कहा, '' हां फिल्म के न चलने से मैं निराश हूं लेकिन में रूकने वाली नही हूं, फिल्म में मेरी भूमिका की तारिफ हुई है। इस फिल्म से मैने बहुत कुछ सीखा है।''
दीपिका अब इम्तियाज अली के निर्देशन में बन रही फिल्म में काम कर रही है जिसमें सैफ अली खान मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म के बारे में उन्होंने कहा, '' मैं मीरा नाम की लड़की का किरदार निभा रही हूं जो कि आधुनिक भी है और कुछ हद तक पारंपरिक भी है जो दूसरों का काफी ध्यान रखती है। वही फिल्म में सैफ एक बच्चे की तरह है जिसका ख्याल रखना पड़ता है।''
More from Filmibeat
akshay kumar अक्षय इम्तियाज अली चांदनी चौक टू चाइना दीपिका पादूकोण सैफ अली खान chandni chowk to china deepika padukone imtiaz ali saif ali khan


Click it and Unblock the Notifications











