..................... Deepika Padukone missing irrfan khan shared a post for Amitabh Bachchan said he likes to tell everyone how much I eat - Hindi Filmibeat

पति रणवीर सिंह नहीं बल्कि प्रेग्नेंट दीपिका को प्रेग्नेंसी में सता रही है इस हीरो की याद, शेयर की पुरानी यादें

Deepika Padukone Missing Irrfan Khan

Deepika Padukone Missing Irrfan Khan: दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक दमदार अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह अपनी निजी जिंदगी के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती है। हालांकि इन दिनों वह प्रेगनेंसी को लेकर सुर्खियों में है। उनकी बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक तस्वीर भी वायरल हुई है।

हालांकि दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पीकू' को आज रिलीज हुए 9 साल हो चुके हैं। अभिनेत्री ने फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक फोटो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। जिसमें अमिताभ बच्चन के बारे में उन्होंने एक ऐसी बात लिखी है, जिसके चलते यह फोटो तेजी से वायरल हो रहा है।

दीपिका पादुकोण द्वारा शेयर किया हुआ 'पीकू' फिल्म की शूटिंग का एक फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण के अलावा इरफान खान को भी देखा जा रहा है। दीपिका पादुकोण ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि "उन्हें यह बताना बहुत अच्छा लगता है कि मैं कितना खाती हूं।" इसके साथ ही उन्होंने इरफान खान को याद करते हुए लिखा, "ओह हम आपको कितना याद करते हैं।"

इसी के अलावा दीपिका पादुकोण ने इरफान खान के लिए भी नीचे नोट लिखा कि वह सभी उनको बहुत याद करते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण के अलावा 'पीकू' फिल्म में अमिताभ बच्चन और इरफान खान का भी लीड किरदार था। इसको 8 मई 2015 को रिलीज किया गया था।

अगर हम दीपिका पादुकोण के निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि वह जल्दी ही सितंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली है। इसी के अलावा वह इन दिनों अपने बेबीमून को इंजॉय कर रही है। इसी के अलावा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर भी चर्चा में है।

Read more about: deepika padukone irfaan khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X