..................... Deepika padukone met Rishi kapoor in New York - Hindi Filmibeat

ऋषि कपूर से मिलने पहुंचीं दीपिका पादुकोण- नीतू सिंह ने दिया ये खास तोहफा

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के रिश्ते के बारे में तो सभी जानते हैं। काफी समय पहले दोनो अलग हो गए थे लेकिन आज भी दोनो एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण ऋषि कपूर से मिलने के लिए न्यूयॉर्क पहुंची जहां पर उनका इलाज चल रहा है। इस मौके पर वहां नीतू कपूर भी मौजूद थीँ। ऐसे में एक तस्वीर काफी ज्यादा वायरल हो रही है जिसमें नीतू कपूर और ऋषि कपूर के साथ दीपिका नजर आ रही है।

इस तस्वीर के सामने आते ही ये काफी ज्यादा वायरल हो रही है। गौरतलब है कि रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड और शानदार अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इस फोटो पर कमेंट किया है।

deepika padukone, rishi kapoor, neetu kapoor, दीपिका पादुकोण, ऋषि कपूर, नीतू कपूर

इसके अलावा ये भी खबर है कि नीतू कपूर ने दीपिका पादुकोण को एक ब्रेसलेट भी गिफ्ट किया है जो कि सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसकी तस्वीर वायरल हो गई थी और नीतू कपूर मे दीपिका का फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

वैसे इन फोटोज की बात की जाए तो दीपिका के साथ ऋषि और नीतू काफी खुश नजर आ रहे हैं। सभी तस्वीरों में तीनों के चेहरे पर दिख रही मुस्कान देखते ही बनती है।

नीतू ने जो स्टेट्स डाला उससे भी साफ है कि उन्हें दीपिका से मिलकर कितना अच्छा लगा। उन्होंने दीपिका को एक 'प्यारी लड़की' बुलाते हुए उनसे मिलने के समय को 'मजेदार' बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X