रणबीर से लव रंजन की अगली फिल्म के लिए दीपिका की मीटिंग, फैन्स ने कहा तुरंत छोड़ दो ऐसी फिल्म
दीपिका पादुकोण ने हाल ही में रणबीर कपूर और लव रंजन के साथ एक मीटिंग की है। ये मीटिंग लव रंजन की आने वाली फिल्म के लिए है जिसमें अजय देवगन भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में दीपिका की लव और रणबीर के साथ एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुई लेकिन फैन्स इस तिकड़ी को साथ में देखकर खुश नहीं है।
फैन्स ने तुरंत ही दीपिका को सलाह दी कि लव रंजन जैसे इंसान के साथ उन्हें अपना नाम नहीं जोड़ना चाहिए, जिसका नाम हाल ही में #MeToo मूवमेंट में यौन उत्पीड़न के आरोप में सामने आया।

गौरतलब है कि एक असिस्टेंट ने लव रंजन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। हालांकि इसके बाद उनकी हीरोइनें नुसरत भरूच और सोनालली सहगल उनके लिए खुलकर सामने आई थीं और कहा था कि लव ऐसा नहीं कर सकते। इसके बाद मी टू की आंधी में इतने नाम आए कि लव का नाम खो गया।
लेकिन दीपिका को लव के साथ फिल्म करता देख, फैन्स ने दीपिका को इस बात की याद दिलाई है। अब देखना है कि दीपिका का फैसला क्या होता है। वैसे आपको याद दिलाते हैं वो चौंकाने वाले नाम जो #MeToo में सामने आए -


Click it and Unblock the Notifications