ड्रग्स केस में फंसी दीपिका पादुकोण ने बनाई 12 वकीलों की टीम, शुक्रवार को NCB करेगी पूछताछ
बॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने ड्रग्स की खरीद फरोख्त और इस्तेमाल वाले ग्रुप का परदाफाश कर दिया है और धीरे धीरे अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्योरो (NCB) के निशाने पर बॉलीवुड के कई सितारे आ रहे हैं। और इस लिस्ट में सबसे ताज़ा नाम है दीपिका पादुकोण।
Recommended Video
Deepika Padukone गोवा में शूटिंग के साथ-साथ Legal team के साथ कर रही हैं डिस्कस ? | FilmiBeat
दीपिका पादुकोण की ड्रग्स चैट लीक होने के बाद NCB ने उन्हें शुक्रवार का समन भेजा है जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी कानूनी टीम से सलाह लेना शुरू कर दी है।

दीपिका पादुकोण इस समय गोवा में धर्मा प्रोडक्शन्स के लिए शकुन बत्रा की अगली फिल्म की शूटिंग कर रही थी जिसे तत्काल रूप से रोक दिया गया है। और दीपिका आज रात मुंबई वापस आ रही है।
हो सकता है कि गुरूवार को दीपिका अपने वकील से मिलें। फिलहाल तो लगातार उनका नाम हर मीडिया चैनल की सुर्खियां बन चुका है।


Click it and Unblock the Notifications