ALERT: संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म.. दीपिका- KHAN की हिट जोड़ी!
[बॉलीवुड न्यूज] जी हां, खबरों की मानें तो संजय लीला भंसाली अपनी अगली फिल्म को लेकर भी काफी प्लान बना चुके हैं। आपको जानकर ज्यादा आश्चर्य नहीं होगा कि भंसाली की इस फिल्म में भी उनकी फेवरिट बन चुकीं दीपिका पादुकोण ही दिखने वाली हैं।
लेकिन दीपिका के साथ दिखने वाले हैं उनके पीकू को- एक्टर इरफान। जी हां, भंसाली की इस फिल्म में हमें फिर से दीपिका- इरफान की हिट जोड़ी दिखने वाली है। अफवाहों के अनुसार, इस फिल्म के लिए पहले संजय लीला भंसाली ने प्रियंका चोपड़ा को लॉक किया था। लेकिन शायद बाजीराव मस्तानी की सफलता देखते हुए उन्होंने च्वॉइस बदल दिया।
''सलमान खान और ऐश्वर्या राय मेरे लिए बहुत स्पेशल हैं....''
इस फिल्म का नाम होगा- गुस्ताखियां.. लेकिन शायद निर्देशन का कमान संजय लीला भंसाली खुद नहीं संभालेंगे। यह फिल्म साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम की कविताओं पर आधारित होगी।
बहरहाल, इस फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी तो अभी बाहर नहीं आई है। लेकिन पीकू की सफलता के बाद दीपिका- इरफान की जोड़ी को देखने के लिए हम काफी उत्साहित हैं।
यहां देखते हैं आने वाली फिल्में, जिनसे जुड़ा है दीपिका का नाम-


Click it and Unblock the Notifications















