घर से ड्रग्स मिलने के बाद दीपिका पादुकोण की मैनेजर गायब, NCB का कड़ा एक्शन, मां से पूछताछ
सुशांत सिंह राजपूत केस में खुलासे के बाद शुरू हुई ड्रग्स की जांच में एनसीबी यानी कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो तेजी से आगे बढ़ रही है। इस मामले को लेकर गिरफ्तारी और पूछताछ का दौर जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घर से ड्रग्स बरामद होने के बाद से दीपिका पादुकोण टैलेंट मैनेजर करिश्मा प्रकाश गायब चल रही है।
ऐसे में एनसीबी ने करिश्मा की मां मिताक्षरा को पूछताछ के लिए समन भेजा है। बताया जा रहा है कि दो बार समन भेजने के बाद जब करिश्मा एनसीबी में पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुई तो गुरुवार को उनके खिलाफ एनसीबी ने नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया।

बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले को लेकर करिश्मा के घर से कुछ मात्रा में ड्रग्स एनसीबी को मिली थी। इसे देखते हुए करिश्मा को बुधवार को एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन वो वहां मौजूद नहीं हुई। शनिवार को करिश्मा ने गिरफ्तारी से खुद को बचाने के लिए कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की।


Click it and Unblock the Notifications