Deepika Padukone ने मां बनने के बाद किया कमबैक, बढ़े वजन में खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस, रेखा से किया कम्पेयर!

Deepika Padukone Comeback Rampwalk: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जिन्होंने हाल ही में अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह को जन्म दिया है, उन्होंने हाल ही में रैंप पर धमाकेदार वापसी की। भारतीय डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के अपने ब्रांड के साथ 25 साल पूरे करने के मौके पर एक फैशन शो हुआ, जिसमें दीपिका ने अपने लुक से आग ही लगा दी।
Sabyasachi की सिल्वर जुबली एनिवर्सिरी
सब्यसाची जिन्हें सब्या के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने शुक्रवार को रनवे शो को ऑर्गनाइज किया। डिजाइनर ने अपने ब्रांड की सिल्वर जुबली मनाने के लिए बॉलीवुड के कई नामी चेहरों को रेड कार्पेट के लिए इन्वाइट, जिससे इस इवेंट में और भी चार-चांद लग गए।
लोगों ने रेखा से किया कम्पेयर
दीपिका मां बनने के महीनों बाद रैंप पर लौटी हैं और फैंस उन्हें फैशन की दुनिया में वापस देखकर देखकर खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। रनवे पर दीपिका के जलवे बिखेरते हुए कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। तस्वीरों में दीपिका व्हाइट आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और वह डिजाइनर सब्यसाची के लिए रैंप वॉक कर रही हैं। दीपिका के इस लुक को देखकर उनके कई फैंस हैरान हैं। वहीं कई नेटिजन्स ने उनके लुक में दिग्गज एक्ट्रेस रेखा जैसी सिमिलैरिटी देखी है।
लोगों ने की तारीफ
दीपिका ने अपने फैशन गेम को एक अनोखे हेयरस्टाइल, काले ग्लव्स और सिजलिंग एक्सेसरीज के साथ आगे बढ़ाया, जिसमें ब्लैक शेड्स शामिल थे। दीपिका किसी डीवा से कम नहीं लग रही थीं और अपने अनोखे स्टाइल स्टेटमेंट से सभी को दीवाना बना दिया। फैंस ने दीपिका की तारीफ करते हुए कमेंट सेक्शन में बाढ़ ला दी। एक यूजर ने लिखा, 'बेहतरीन रानी', और दूसरे ने कमेंट करते हुए कहा, 'मां'। तीसरे यूजर ने लिखा, 'असल में रानी'।
एक्ट्रेस का लुक
एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो दीपिका पादुकोण मां बनने के बाद पहली बार इस शो में शामिल हुई हैं। दीपिका ने मोनोक्रोमैटिक व्हाइट पैंट, टॉप पहना और ट्रेंच के साथ अपने लुक को पूरा किया और रैंप पर अपनी हॉटनेस से आग लगा दी। एक्ट्रेस ने चोकर, रूबी और डायमंड से बना क्रॉस-पेंडेंट के साथ एक बड़ा लेयर्ड नेकलेस पहना था। उन्होंने ब्रेसलेट और हेडबैंड भी पहना था।


Click it and Unblock the Notifications