दीपिका की फेवरेट है होली, पर बलम रणबीर बिना सूखी होगी पिचकारी!
रणबीर से ब्रेक अप के बाद बहुत रोयी थीं दीपिका!
दीपिका ने जब ये कहा कि उन्हें होली बहुत पसंद है और वो होली खेलना बहुत पसंद करती हैं तो लोगों ने कमेंट किया कि दीपिका को भले ही होली बेहद पसंद हो लेकिन उनके बलम यानी रणबीर कपूर के ना होने से उनकी होली तो फीकी पड़ गयी है। कुछ साल पहले तक तो दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के प्यार की खबरो से लोग काफी खुश हुए थे। रणबीर और दीपिका की जोड़ी सभी को बेहद पसंद थी क्योंकि दोनों साथ में एक दूसरे को काफी कम्पलीमेंट करते थे। ब्रेक अप के बाद भी जब दोनों पिछले साल ये जवानी है दीवानी में नज़र आए तो लोगों ने फिल्म को इतना पंसद किया कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही।
खैर दीपिका पादुकोण की ये होली भी बेजान तो नहीं जाने वाली है क्योंकि उनके साथ रणबीर कपूर ना सही लेकिन बॉलीवुड के सबसे हैपनिंग और जोशीले एक्टर रणवीर सिंह जो हैं उनके साथ। इस साल तो दीपिका की होली और भी ज्यादा मजेदार और मस्ती भरी होने वाली है। रणवीर सिंह जो कि फिल्मों में इतने जोशीले नज़र आते हैं वो रियल लाइफ में अपने दोस्तों के साथ कितने हैपनिंग होते होंगे ये आप सोच ही सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












