सुशांत सिंह राजपूत को दीपिका पादुकोण ने कहा नंबर 1, धड़ल्ले से वायरल हुआ ये VIDEO
सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद उनके कई वीडियो वायरल हुए हैं। लेकिन इस बार दीपिका पादुकोण का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां पर दीपिका सुशांत की जमकर तारीफ करती हुई दिख रही हैं। सुशांत के निधन की वजह डिप्रेशन को बताया जा रहा है। एक दौर दीपिका पादुकोण की जिंदगी में भी ऐसा था, जब वह डिपेशन का शिकार हो गई थी। लेकिन उन्होंने खुद को इस मुश्किल से बाहर निकाला।
वहीं अब सुशांत के निधन के बाद एक बार फिर से डिप्रेशन का मामला गर्म है। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण इस वीडियो में सुशांत को रैंकिंग दे रही हैं। वो भी हाईएस्ट। दीपिका इस वीडिय में इशारे में सुशांत को नंबर 1 एक्टर बता रही हैं। ये वीडियो एक इंटरव्यू के दौरान का है। जहां पर दीपिका से पूछा कहा कि काम के आधार वह किसे हाईएस्ट रैंक देंगी?

दीपिका पादुकोण ने इस पर कहा कि उन्हें सुशांत सिंह राजपूत का काम बहुत पसंंद है। दीपिका का ये वीडियो तेजी से देखा जा रहा है। हर कोई दीपिका के इस जवाब की तरीफ कर रहा है। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि सुशांत के निधन के बाद लगातार परिवारवाद को लेकर खासकर सोशल मीडिया पर लोगों का आक्रोश नजर आ रहा है।
वैसे तो इस मामले में कई नाम हैं। लेकिन प्रमुख तौर पर करण जौहर, आलिया भट्ट और सलमान खान का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। फैंस इनकी फिल्म को बायकॅाट करने की मांग कर रहे हैं।
View this post on InstagramDeepika about Sushantsinghrajpuat So sweet of her #deepikapadukone #Sushantsinghrajput
A post shared by sushantsinghrajput (@sushantsinghrajpuat) on


Click it and Unblock the Notifications