कान्स फिल्म फेस्टिवल पहुंचने से पहले ही कहर ढहाने लगीं दीपिका पादुकोण, लुई वित्तॉ इवेंट में दिखा ज़बरदस्त लुक
दीपिका पादुकोण, कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए जल्दी ही फ्रांस पहुंचेंगी। ये फिल्म फेस्टिवल, 17 मई से शुरू होगा और 28 मई को खत्म होगा। लेकिन उससे पहले दीपिका पादुकोण फिलहाल, कैलिफॉर्निया में मशहूर इंटरनेशनल ब्रांड लुई वित्तॉ के लिए एक इवेंट में शामिल होने पहुंची। इस दौरान, दीपिका पादुकोण का लुक कहर ढा रहा था।
इस समय पूरे इंटरनेट पर लुई वित्तॉ के इस इवेंट से दीपिका पादुकोण की तस्वीरें ही वायरल हो रही हैं। गौरतलब हैं कि दीपिका पादुकोण, पहली भारतीय एक्ट्रेस हैं जो इस साल इस इंटरनेशनल ब्रांड की ब्रांड एंबेज़डर चुनी गई हैं। यहां से दीपिका पादुकोण, फ्रांस रवाना होंगी।

दीपिका पादुकोण, इस साल, कान्स फिल्म फेस्टिवल की मुख्य कैटेगरी की ज्यूरी में शामिल हैं और उन्हें ये खास सम्मान सिनेमा में उनके योगदान को देखते हुए मिला है। दिलचस्प है कि दीपिका पादुकोण ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने सफर की शुरूआत 2010 में की थी। उस समय दीपिका शिवास रीगल की ब्रांड एंबेज़डर के तौर पर कान्स फिल्म फेस्टिवल पहुंची थीं।
Recommended Video

कंट्री ऑफ ऑनर भारत
इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा को खास दर्जा दिया जा रहा है और भारत को कंट्री ऑफ ऑनर की तरह सम्मानित किया जा रहा है। कान्स फिल्म फेस्टिवल में ये सम्मान इसी साल से शुरू हो रहा है और इस सम्मान को हासिल करने वाला पहला देश भारत होगा। इसके लिए भारतीय फिल्म इंडस्ट्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय एक खास टीम के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करेगा।

भारत के Delegates
अनुराग ठाकुर के साथ भारतीय सिनेमा के Delegates कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेंगे। इनमें अक्षय कुमार, प्रसून, जोशी, ए आर रहमान, आर माधवन, शेखर कपूर, नयनतारा, पूजा हेगड़े, तमन्नाह भाटिया जैसे नाम शामिल हैं।

छह भारतीय फिल्में
वहीं इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में छह भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। ये फिल्में हैं - द नाम्बी इफेक्ट (अंग्रेज़ी, हिंदी, तमिल), गोदावरी (मराठी), एल्फा बीटा गामा (हिंदी), बूम्बा राईड (मिशिंग), धुईन (हिंदी, मराठी) और द ट्री फुल ऑफ पैरट्स (मलयालम) शामिल हैं।

उत्साहित हैं आर माधवन
इन छह फिल्मों में से सबसे ज़्यादा अगर किसी फिल्म की चर्चा है तो वो है आर माधवन की रॉकेट्री: द नाम्बी इफेक्ट। ये फिल्म एक साइंटिस्ट की बायोपिक है जिनका नाम है नाम्बी नारायणन। फिल्म के लेखक, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर आर माधवन हैं जो इस फिल्म के कान्स प्रीमियर के लिए काफी ज़्यादा उत्साहित हैं।

सत्यजीत रे की प्रतिद्विंदी
वहीं, भारत के महान निर्देशक सत्यजीत रे की बंगाली फिल्म प्रतिद्विंदी भी इस साल दिखाई जाएगी। इसके अलावा, एनिमेशनल और विज़ुअल इफेक्ट्स को लेकर एक खास इवेंट में प्रसून जोशी और शेखर कपूर शामिल होंगे।

रेड कार्पेट पर दिखेगा जलवा
रेड कार्पेट पर इस साल नयनतारा, पूजा हेगड़े और तमन्नाह भाटिया जलवा बिखेरेंगी। गौरतलब है कि नयनतारा जहां अपने हिंदी फिल्म डेब्यू की शूटिंग कर रही हैं शाहरूख खान के साथ एटली की फिल्म के लिए। वहीं दूसरी तरफ, पूजा हेगड़े आज से सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग शुरू कर रही हैं।

हिना खान - हेली शाह भी दिखेंगी रेड कार्पेट
बॉलीवुड के अलावा, टीवी की दुनिया से सिनेमा में अपनी जगह बना रही दो सुपरस्टार्स हिना खान और हेली शाह भी रेड कार्पेट पर दिखाई देंगी। हेली और हिना, दोनों ही अपनी अपनी फिल्में प्रमोट करती दिखाई देंगी।

केवल दीपिका संभालेंगी मोर्चा
गौरतलब है कि पिछले कई सालों से ऐश्वर्या राय, सोनम कपूर, कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ जैसे नाम कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपनी जगह बनाते और लोगों का दिल जीतते दिखे हैं। लेकिन इस साल केवल दीपिका पादुकोण ये मोर्चा संभालती दिखेंगी। अब बस इंतज़ार है रेड कार्पेट से उनके लुक का।


Click it and Unblock the Notifications