बिकिनी में सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नजर आईं दीपिका पादुकोण, हॉट तस्वीर के पीछे है ये बड़ा कारण!
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण काफी समय से किसी शानदार फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं लेकिन जल्द ही वो एक बड़ा धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस वक्त उनकी कुछ बोल्ड तस्वीरें चर्चा में हैं जो कि सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं। इन तस्वीरों की खास बात ये है कि इसमें वे अकेले नहीं नजर आ रहीं हैं बल्कि उनके साथ गली बॉय फेम सिद्धांत चतुर्वेदी भी दिख रहे हैं जो कि बंटी और बबली 2 में नजर आए थे।
दीपिका पादुकोण ने कुछ तस्वीरें हाल ही में सोशल मीडिया पर साझा की थीं। एक तस्वीर जो खबर चर्चा में हैं, उसमें दीपिका पादुकोण बिकिनी में नजर आ रहीं हैं और उनके साथ अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी बैठे हैं।

इसके अलावा उनके द्वारा जो तस्वीरें साझा की गई हैं उनमें सिद्धांत के साथ वो शूटिंग करती नजर आ रहीं हैं और एक तस्वीर में अनन्या पांडे भी दिखी हैं।

हॉट तस्वीर साझा की थी
दीपिका ने बीते दिन ये हॉट तस्वीर साझा की थी और इसके साथ ऐलान किया था कि सोमवार को एक बड़ा ऐलान होने वाला है। तो बता दें कि दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी एक साथ फिल्म का हिस्सा बन रहे हैं जिसमें अनन्या पांडे भी नजर आने वाली हैँ।

गहराइयां
फिल्म का नाम है गहराइयां जिसका आधिकारिक ऐलान आज हुआ है। इस फिल्म को शकुन बत्रा बना रहे हैं और लंबे समय से इसको लेकर चर्चा चल रही थी। बीच पर बिकिनी में तस्वीरें साझा करते हुए दीपिका ने लिखा था कि..

दीपिका ने लिखा
''मौसम हाँ... थोड़ा इंतज़ार हो गया। लेकिन जैसा कि कहा जाता है... कभी-कभी, आप किसी चीज़ का जितना अधिक इंतज़ार करते हैं, उसके आने पर आप उसकी उतनी ही अधिक सराहना करते हैं! उम्मीद है, यहाँ भी यही सच है।

आगे क्या लिखा?
मैंने उस चीज़ का हिस्सा बनने का अवसर लिया जो मुझे लगता है कि वास्तव में जादुई था। और मेरे दिल में प्यार और अत्यधिक कृतज्ञता के साथ, मैं आप सभी के साथ अपने प्यार के श्रम को साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती...कल की घोषणा के लिए बने रहें।''

अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज
आज दीपिका पादुकोण ने एक वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया है। बता दें कि फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

83 का हिस्सा
इसके अलावा दीपिका पादुकोण फिल्म 83 का हिस्सा बनने वाली हैं जिसका शानदार ट्रेलर रिलीज हुआ था। इस फिल्म में वो रणवीर सिंह के साथ धमाका करने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications