..................... दीपिका पादुकोण लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन सुन रही है स्क्रिप्ट! Deepika Padukone listening to newer scripts amid lockdown - Hindi Filmibeat

दीपिका पादुकोण लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन सुन रही है स्क्रिप्ट, फाइनल होगी अगली फिल्म!

देश अब 2 महीने से भी अधिक समय से लॉकडाउन है और ऐसे में सम्पूर्ण फिल्म इंडस्ट्री भी ठप्प पड़ गई है। ज्यादातर लोग घर से काम कर रहे हैं और दीपिका पादुकोण का नाम भी इस सूची में शामिल हैं। अभिनेत्री इन दिनों स्क्रिप्ट्स के ऑनलाइन नरेशन में अपना वक़्त बिता रहीं है।

दीपिका एक कलाकार होने के नाते, इस समय का सदुपयोग कर रही हैं और ऐसे समय में फिल्म निर्माताओं के साथ वर्चुअल मीटिंग कर रही हैं। यह अभिनेत्री के लिए रचनात्मक बातचीत का नया डिजिटल तरीका है।

Deepika Padukone

अभिनेत्री अपने उन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं जो पहले से ही घोषित हो चुके हैं और अपने अगले प्रोजेक्ट को तय करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नई स्क्रिप्ट भी सुन रहीं हैं।

यदि यह लॉकडाउन नहीं होता, तो दीपिका वर्तमान में शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड फ़िल्म की शूटिंग के लिए श्रीलंका में होतीं, जिसमें अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी नज़र आएंगी।

अब तक के अपने सफ़र में, दीपिका ने हमें कई उल्लेखनीय फिल्में और किरदार दिए हैं, जिनमें पीकू, ये जवानी है दीवानी से नैना, बाजीराव मस्तानी से मस्तानी, कॉकटेल से वेरोनिका इत्यादि के साथ यह सूची बेहद लंबी है जिन्होंने हमारे दिलों में खास जगह बना ली है। वास्तव में एक अभूतपूर्व फैन फॉलोइंग के साथ एक अद्वितीय कैरियर ग्राफ का लुत्फ़ उठा रहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X