यूं ही नंबर वन नहीं हैं दीपिका पादुकोण, ये है कारण..

आज यदि बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट बनाई जाए तो उसमें दीपिका पादुकोण के नाम को जरूर शामिल किया जाएगा। काफी कम समय में इस डिंपल गर्ल ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। साल 2014 में आई फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में दीपिका ने बड़े पर्दे पर जम कर कमाल दिखाया। अब वही कमाल वह इस साल भी दिखाने की तैयारी में लग गई हैं। 2015 में दीपिका की 3 फिल्में आने वाली हैं।

इन तीनों फिल्मों में से दीपिका के लिए सबसे बड़ी चुनौती रही है बाजीराव मस्तानी। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के लिए दीपिका कड़ी मेहनत कर रही हैं। फिल्म में उनका किरदार दमदार रहे, इसके लिए दीपिका आजकल तलवारबाजी और घुड़सवारी सीख रही हैं। आपको बता दें, बाजीराव मस्तानी में दीपिका के अलावा रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा भी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं।

पढ़ें- दीपिका ने इन 8 फिल्मों को किया NOoo

इस फिल्‍म में दीपिका पादुकोण मराठा पेशवा बाजीराव की प्रेमिका मस्‍तानी के किरदार में नजर आएंगी। लिहाजा, फिल्‍म को लेकर दीपिका खासा उत्‍साहित भी हैं। दीपिका का कहना है कि, 'यह किरदार मेरे लिए बेहद मुश्किल है, तलवारबाजी के लिए कड़ी मेहनत कर रही हूं। वहीं घुड़सवारी करने में बहुत मजा आ रहा है। मुझे सब चीज की ट्रेनिंग दी जा रही है। फिल्‍म की शूटिंग के लिए एक दिन में 12 से 15 घंटे देती हूं।'

वहीं, आपको बता दें, यह पहली बार नहीं जब दीपिका किसी रोल के लिए इतनी मेहनत कर रही हैं। बल्कि इससे पहले भी उन्होंने अपने किरदारों को पूरी तरह से अपनाने की कोशिश की है। दीपिका ने फिल्‍म 'चेन्‍नई एक्‍सप्रेस' के लिए जहां तमिल सीखी थी, वहीं 'हैप्‍पी न्‍यू ईयर' के लिए मराठी पर मेहनत की। इस साल दीपिका की फिल्म 'पीकू' भी रिलीज होने वाली है, जिसके लिए दीपिका ने बंगाली भाषा सीखी है।

लिहाजा, अब दीपिका इतनी मेहनत कर रही हैं तो उम्मीद है कि उनकी मेहनत रंग भी लाएगी। फिलहाल तो हमें उनकी तीनों फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X