'चेन्नई एक्सप्रेस' के बाद हैप्पी ..में भी शाहरूख के आगे दीपिका...
इस बार भी उन्होंने अपनी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में भी निर्देशिका फराह खान के सामने यह बात रखी जिसे कि फराह ने झट से मान भी लिया। अब फिल्म की हिरोईन दीपिका का नाम फिल्म की कास्टिंग में शाहरूख से पहले आयेगा।
गौरतलब है कि फराह खान के निर्देशन में बन रही फिल्म हैप्पी न्यू ईयर का निर्माण शाहरूख खान की कंपनी रेड चिलीज कर रही है। फिल्म में शाहरूख के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी अहम रोल निभा रहे हैं। फिल्म दिवाली पर यानी कि 23 अक्टूबर को रिलीज होगी।
फिल्म की आधी शूटिंग दुबई में हुई है और पूरी हो चुकी है। फिल्म एक रोमांटिक-कॉमेडी है। दीपिका बॉलीवुड की पहली लकी महिला कलाकार है जिन्हें यह सम्मान मिला है कि उनका नाम फिल्म की कास्टिंग में हीरो से पहले आता है। खैर इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें हैं देखते हैं यह उम्मीदें कितनी पूरी होती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












