दीपिका पादुकोण ने लॉन्च की हेमा मालिनी की बायोग्राफी 'बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल'
दीपिका पादुकोण ने हेमा मालिनी की बायोग्राफी बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल को लॉन्च किया। इस मौके पर हेमा मालिनी के अलावा उनकी दोनों बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल भी मौजूद थीं। हमेशा की तरह हेमा मालिनी इस मौके पर भी बेहद खूबसूरत लग रही थीं और दीपिका पादुकोण की जितनी तारीफ की जाए कम ही होगी।
दीपिका पादुकोण इस मौके पर लाल रंग की पारंपरिक साड़ी में नजर आईं और वो इस अंदाज में इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि उनकी जितनी तारीफ की जाए कम ही होगी। बुक लॉन्चिंग में दीपिका पादुकोण की तारीफ करते हुए हेमा मालिनी ने उन्हें आज का ड्रीम गर्ल बताया।

हेमा मालिनी की इस बायोग्राफी को राम कमल मुखर्जी ने लिखा है और इसे हेमा मालिनी के 69वें जन्मदिन पर लॉन्च किया गया।आपको बता दें कि हेमा मालिनी की बायोग्राफी में प्रस्तावना को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा है। हेमा मालिनी ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी थी।
इस मौके पर हेमा मालिनी की बेटियां और दामाद तो मौजूद थे लेकिन खुद धर्मेंद्र नजर नहीं आए। हालांकि इवेंट में वहीं जूही चावला, अल्का याग्निक, रमेश सिप्पी, किरण जुनेजा मौजूद सहित कई और भी लोग शामिल हुए।


Click it and Unblock the Notifications












