बेटी दुआ के जन्म के बाद फोटोशूट पर टिक गया है दीपिका पादुकोण का करियर! इस बार लाल कपड़ों में टपकाया ग्लैमर

Deepika Padukone Photo Shoot: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Photo Shoot) एक्टिंग के साथ साथ मॉडलिंग और फैशन की दुनिया की दुनिया में उससे भी बड़ा नाम है। मां बनने के बाद जहां सभी को दीपिका पादुकोण की फिल्मों का काफी बेसब्री से इंतजार है तो वहीं हसीना अपने बेटी दुआ की परवरिस पर फोकस करते हुए कुछ एक ब्रैंड फोटोशूट ही करा रही है।
इसी कड़ी में दीपिका पादुकोण ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरों की सीरीज फैंस के साथ शेयर की है। दीपिका पादुकोण इस फोटोशूट में सुर्ख फर वाली ड्रेस में अपना गजब का ग्लो दमकाती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान दीपिका ने कार्टर के हीरों के गहने पहने हुए हैं। दीपिका ने बालों सो खुला ही रखा है और वो कैमरे में एक से बढ़कर एक शार्प पोज दे रही हैं।
दीपिका ने कई सारी तस्वीरें क्लिक की है जिनमें ज्यादा उनकी क्लोज अप तस्वीरें हैं। इसके साथ ही अभिनेत्री के एक्सप्रेशन पर उनके फैंस दिल हार रहे हैं। दीपिका की ये तस्वीरें सामने आते ही फैंस उनके पोस्ट प्रेग्नेंसी ग्लो और फिगर पर कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं।
बता दें कि दीपिका पादुकोण इस दिनों संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर भी खबरों में हैं। हाल ही में फिल्म 'स्पिरिट' से उनके बाहर होने की खबरों के बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू फिर से वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने एक फिल्म सिर्फ इसलिए ठुकरा दी क्योंकि उन्हें बराबर पैसे नहीं मिल रहे थे।
इतना ही नहीं ये उनके करियर की सबसे बड़ी फीस मानी जा रही थी। यहां तक कि ये उनके पति रणवीर सिंह की हालिया फीस से भी ज्यादा थी। जो पुराना इंटरव्यू सामने आया है, वो एक मीडिया हाउस के साथ था, जिसमें दीपिका ने बताया था कि उन्होंने एक फिल्म सिर्फ इसलिए छोड़ी क्योंकि उनके मांग निर्देशक पूरी नहीं कर सके। दीपिका ने कहा, 'मुझे फिल्म क्रिएटिवली बहुत पसंद आई थी, लेकिन जब मैंने अपनी फीस बताई तो डायरेक्टर ने कहा कि वो उतना नहीं दे सकते क्योंकि उन्हें मेल एक्टर की फीस भरनी है'।
अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण को हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में देखा गया था, जिसमें उनके साथ अजय देवगन, रणवीर सिंह, करीना कपूर और अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारे भी नजर आए थे। इसके अलावा वो साउथ की बिग बजट फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में भी प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ दिखी थीं। ये फिल्म एक साइंस-फिक्शन थ्रिलर थी और इसका सीक्वल 2026 में लाने की प्लानिंग चल रही है, जिसको लेकर फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।


Click it and Unblock the Notifications