'गहराइयां' में दीपिका पादुकोण के KISSING बेड सीन को देख, रणवीर सिंह ने बोला- मूडी,सेक्सी बेबी गर्ल
लंबे इंतजार के बाद बॅालीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म गहराइयां रिलीज हो रही है। सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और धैर्य करवा इस फिल्म में दीपिका के साथ नजर आयेंगे। इसे ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। स्क्रीन पर पहली दफा दीपिका पादुकोण किसिंग सीन से लेकर बेड सीन देते हुए नजर आ रही हैं।
गहराइयां का ट्रेलर काफी बोल्ड और इंटेस हैं। ऐसे में इस बात की चर्चा उठी कि दीपिका पादुकोण को पहली दफा स्क्रीन पर किसिंग सीन से लेकर बेड सीन करता देख रणवीर सिंह का क्या रिएक्शन होगा।

दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के लव मेकिंग सीन की ट्रेलर रिलीज के बाद सबसे अधिक चर्चा हो रही है। रणवीर सिंह ने गहराइयां का ट्रेलर रिलीज होने के बाद इंटरनेट पर अपना रिएक्शन दिया है। गहराइयां फिल्म से दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर शेयर कर रणवीर सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया फिल्म को लेकर जाहिर की है।

रणवीर सिंह ने दीपिका के लिए लिखा
रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पेज पर दीपिका पादुकोण का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि मूडी,सेक्सी और इंटेंस domestic noir? मुझे साइन अप करो। सभी मेरे पसंदीदा। शकुन बत्रा, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी, धैर्य करवा, नसीर द लीजेंड।

रणवीर सिंह ने लिखा मेरी बेबी गर्ल
इसके आगे दीपिका पादुकोण को टैग करते हुए रणवीर ने लिखा है कि और मेरी बेबी गर्ल fazillion buxxx की तरह दिख रही है। इसके बाद अनन्या पांडे ने कमेंट करते हुए लिखा है कि आप मेरे पसंदीदा हो। सिद्धांत चतुर्वेदी ने हार्ट वाला इमोजी शेयर किया है।

दीपिका पादुकोण को आयी पुराने दिनों की याद
बता दें कि ट्रेलर लांच के दौरान दीपिका पादुकोण ने गहराइयां को लेकर कहा कि फिल्म की कहानी उनके लिए निजी साबित हुई है। फिल्म के कुछ सीन्स ऐसे थे, जिस पर रियल एक्टिंग दिखाना उनके लिए मुश्किल हो रहा था। दीपिका पादुकोण ने कहा कि शूटिंग के दौरान उन्हें अपनी जिंदगी के एक खराब पल की याद दिला रहा था।

गहराइयां 11 फरवरी 2022 को अमेजॉन प्राइम पर रिलीज
जब दीपिका पादुकोण मेंटल हेल्थ परेशानियों का सामना कर रही थीं। याद दिला दें कि दीपिका पादुकोण की गहराइयां 11 फरवरी 2022 को अमेजॉन प्राइम पर रिलीज हो रही है। वैलेंटाइन डे वीक के करीब रिलीज हो रही गहराइयां शादी और रिश्ते के बीच छिपी हुई गहराइयां दिखाती हैं। यह कहानी चार लोगों के बीच उलझे हुए रिश्तों की कहानी है। शकुन बत्रा ने इसका निर्देशन किया है। कुल मिलाकर गहराइयां रिलेशनशिप ड्रामा फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications