No लड़ाई, Only प्यार..दीपिका और अनुष्का की यह तस्वीर है सबूत!
[बॉलीवुड न्यूज] किसने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में दो एक्ट्रेसस दोस्त नहीं हो सकती। बहरहाल, अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा की यह तस्वीर आपकी सोच बदल देगी। जी हां, सेंसर बोर्ड से जुड़ी एक मीटिंग के दौरान यह दोनों एक्ट्रेस एक-दूसरे से खुलकर मिलती दिखीं।

अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा इस तस्वीर की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल दोनों के बीच एक ऐसी चीज कॉमन है, जिससे लोगों का ध्यान हमेशा इनकी ओर खिंच जाता है और वह कॉमन फैक्टर हैं रणवीर सिंह।
अनुष्का शर्मा जहां रणबीर सिंह की एक्स गर्लफ्रैंड हैं, वहीं दीपिका और रणवीर आज कपल हैं। लेकिन फिर भी दोनों की इस तस्वीर के बाद आप भूल जाएंगे कि दोनों के बीच कोई टक्कर भी है। एक साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाली इन हीरोइनों को देखकर उम्मीद है इनके फैंस काफी खुश हो जाएंगे।
पढ़ें- Opps..दीपिका और विराट को नाराज न कर दे अनुष्का की यह बात!
हाल ही में दोनों की एक तस्वीर वायरल हुई है जिसमें दीपिका अनुष्का को किस करती हुई नजर आ रही है। यह मौका था जब बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर और स्टार्स ने सूचना प्रसारण मंत्री राजयवर्धन राठौर से मुलाकात की। इस दौरान दीपिका और अनुष्का एक साथ नजर आई। दोनों एक दूसरे गले मिलीं और दीपिका ने अनुष्का को उनकी हालिया रिलीज फिल्म NH10 के लिए शुभकामनाएं भी दी।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications

