दीपिका पादुकोण ने मुंबई में फ़िल्म छपाक के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग की शुरू!

Recommended Video

Deepika Padukone to kickstart her second shoot schedule for Chhapaak | FilmiBeat

बॉलीवुड की लीडिंग लेडी दीपिका पादुकोण ने आज मुंबई में अपनी आगामी रिलीज 'छपाक' की शूटिंग शुरू कर दी है। फ़िल्म की टीम ने कुछ दिन पहले दिल्ली में पहला शेड्यूल पूरा किया था और अब अपने दूसरे शेड्यूल की तरफ़ बढ़ते हुए साउथ मुंबई में फ़िल्म के दूसरे शेड्यूल का आगाज़ कर दिया गया है। फ़िल्म ने अभी से दर्शकों को प्रत्याशित कर दिया है, फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मैसी भी मुख्य भूमिका ने नज़र आएंगे। दिल्ली में शूटिंग के दौरान, अभिनेत्री को अक्सर दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर स्थापित सेट पर देखा जाता था।

मेघना गुलज़ार द्वारा निर्देशित "छपाक" एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की सच्ची कहानी पर आधारित है। दीपिका फिल्म में मालती का किरदार निभाते हुए नज़र आएंगी।

deepika padukone, दीपिका पादुकोण

इस साल 25 मार्च से फ़िल्म के पहले शेड्यूल की शुरुआत करते हुए, पद्मावत स्टार ने हाल ही में छपाक का पहला लुक पेश किया था जिसमें वह चेहरे पर जलने के निशान के साथ नज़र आ रही थी और अभिनेत्री को अपने इस चुनौतीपूर्ण किरदार के लिए अभी से खूब सरहाना प्राप्त हो रही है।

दीपिका ने इस साल लक्ष्मी की बायोपिक पर काम करना शुरू कर दिया है, जिस पर मार्च 2005 में 15 साल की छोटी उम्र में एसिड से हमला किया गया था।

फ़िल्म से दीपिका का फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुका है जिसमें लक्ष्मी से मिलते हूबहू लुक के लिए दीपिका सरहाना का पात्र बनी हुई है। मेघना गुलज़ार द्वारा निर्देशित, फिल्म 10 जनवरी 2020 में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X