करीना नहीं दीपिका हुईं चेन्नई एक्सप्रेस में सवार

खबर आ रही है कि करीना कपूर चेन्नई एक्सप्रेस नहीं पकड़ रहीं हैं। अब आप सोच रहें होंगे की करीना को कहा जाना है वो भी ट्रेन से। हम आपको बता दें कि दरअसल खबर ये है कि बेबो ने रोहित शेट्टी की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में काम करने से मना कर दिया है।

कुछ समय पहले तक वो खुद ही इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित दिखाई दे रही थी लेकिन फिर अचानक ही इस फिल्म में उन्होंने काम करने से मना कर दिया है। जब करीना ने ना कर दी तो रोहित दीपिका पादुरकोण के पास गए। दीपिका ने बिना कुछ सोचे तुरंत ही इस फिल्म में काम करने के लिए हामी भर दी।

कपूर बाला ने कुछ समय पहले ही कहा था कि वह रोहित के साथ काम करना चाहतीं हैं। लेकिन फिर उन्होंने डेट्स ना होने की समस्या बताते हुए फिल्म छोड़ दी। इस फिल्म में शाहरूख खान काम कर रहे हैं। ऐसे में दीपिका को बहुत बड़ा फायदा हुआ है। वह एक बार फिर से फिल्म ओम शांति ओम के बाद शाहरूख के साथ काम करने जा रही हैं।

वैसे आपको तो पता ही है कि दीपिका ने एक बार पहले ही रमेश तौरानी की फिल्म रेस 2 में समय ना होने की समस्या बताते हुए फिल्म को अधर में ही छोड़ दी थी। अब देखते हैं कि दीपिका रोहित शेट्टी का साथ कब तक निभाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X