दो सुपरस्टार्स में MAHACASH...किसकी होगी जीत और किसकी हार!
आज सुबह से ही दो सुपरस्टार्स और उनके दो शानदार लुक वायरल हो रहे हैं। पहला है दीपिका पादुकोण का घूमर लुक और दूसरा है कंगना रनौत का मणिकर्णिका लुक। और ये दोनों ही लुक एक दूसरे की टक्कर हैं। दिलचस्प ये है कि दोनों ही पीरियड ड्रामा के लुक हैं।
दरअसल, 2017 में एक तरफ, दीपिका पादुकोण पद्मावती के रूप में नज़र आएंगी तो 2018 में कंगना रनौत मणिकर्णिका के रूप में।

दिलचस्प ये है कि दोनों ही काफी बड़ी फिल्में मानी जा रही हैं। दोनों के ही लीड किरदार हीरोइनें हैं और दोनों ही पीरियड - कॉस्ट्यूम ड्रामा है। यानि कि एकदम कांटे की टक्कर।
गौरतलब है कि ये दोनों ही फिल्में, दीपिका और कंगना का राज बॉलीवुड में तय करेंगी। कंगना इस फिल्म के बाद सबकी पहुंच से बाहर होंगी। और दीपिका का भी यही हाल रहेगा।
वहीं माना जा रहा है कि पद्मवाती 200 करोड़ की ब्लॉकबस्टर होगी वहीं मणिकर्णिका भी सबको चौंका सकती है। वैसे भी कंगना की तनु वेड्स मनु रिटर्न्स 200 करोड़ क्लब में शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications

