Most Watched Video: दीपिका पादुकोण के वीडियो ने मचाया गदर, देखते देखते हुआ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

Most Watched Video: सोशल मीडिया पर आए दिन सेलेब्स के कोई ना कोई वीडियो और फोटोज वायरल होते रहते हैं। इन वायरल चीजों पर फैंस और कभी कभी सेलेब्स भी अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देते हैं। ऐसे ही हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ, इस पर आम इंसान से लेकर फैंस और सेलेब्स तक ने खुब कमेंट किए और रील्स भी बनाई। अब एक्ट्रेस के इस वीडियो ने कमाल कर दिया और अपने नाम एक रिकोर्ड सेट कर दिया।
दीपिका पादुकोण के वीडियो ने मचाया गदर-
दरअसल बात ऐसी है कि हाल ही में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की पत्नी और जानी मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में एक्ट्रेस मस्ती के मूड में दिख रही थी और काफी खूससूरत भी लग रही हैं।
वीडियो शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण कहती हैं, "सो ब्यूटीफुल, सो एलिगेंट, जस्ट लुकिंग लाइक ए वाओ...."। जैसे ही दीपिका ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया एकदम से वायरल हो गया और इस वीडियो पर सबसे अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरु कर दी।
कई सारे सेलेब्स 'जस्ट लुकिंग वॉव' ट्रेंड में शामिल हुए और जमकर वीडियो बनाने लगे। इस बात का खास असर ये हुआ कि दीपिका पादुकोण का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाला वीडियो बन गया। अभी तक इस वीडियो को 185 मिलियन बार देखा गया है।
जस्ट लुकिंग लाइक ए वाओ डायलॉग की असली कहानी-
सोशल मीडिया पर जो डायलॉग जस्ट लुकिंग वाओ...डायलॉग ट्रेंड हो रहा है उसकी शुरुआत दीपिका पादुकोण ने जरुर इंस्टाग्राम पर की है परंतु इसकी असली कहानी एक कपड़े बेचने वाली महिला से शुरु होती है। महिला का नाम है जस्मीन कौर है। अपने खरीदारों को कपड़े बेचते हुए जस्मीन कौर ने यही डायलॉग का इस्तेमाल किया और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद धीरे-धीरे इंटरनेट पर ये वीडियो ट्रेंडिंग का हिस्सा बन गया।


Click it and Unblock the Notifications











