..................... Deepika Padukone joins the cast of Ranveer Singh Kabir Khan's 83 - Hindi Filmibeat

शादी के बाद रणवीर - दीपिका ने साईन की अपनी पहली फिल्म, साथ में होंगे सुपरस्टार खान

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक ऐसा कपल है जिनका प्यार साथ फिल्में करते करते ही परवान चढ़ा। दर्शकों को इनकी जोड़ी देखना बबहुत पसंद है और अब दोनों ने शादी के बाद एक साथ अपना पहला प्रोेजेक्ट साईन कर लिया है। दोनों कबीर खान की फिल्म 83 में पति पत्नी की भूमिका निभाते दिखेंगे। 83 में दीपिका पादुकोण ना सिर्फ कैमियो कर रही हैं लेकिन एक बहुत अहम किरदार निभाने जा रही हैं।

फिल्म में रणवीर सिंह, कपिल देव की भूमिका में दिखाई देंगे और दीपिका पादुकोण, कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया। बहुत कम लोग जानते हैं कि रोमी भाटिया, ब्यूटी पैजेंट की विजेता थीं और वर्ल्ड कप 1983 के फाईनल मैच के दौरान जब भारत के विकेट गिरने लगे तो वो स्टेडियम छोड़ कर चली गई थीं।

deepika-padukone-joins-the-cast-of-rannveer-singh-kabir-khan-s-83

बाद में जब रोमी को पता चला कि भारत दमदार प्रदर्शन कर रही है तो वो वापस स्टेडियम लौटीं। उनकी कहानी को फिल्म में इमोशनल एंगल देने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं रणवीर - दीपिका के ज़रिए कपिल देव और उनकी पत्नी रोमी भाटिया के बीच की केमिस्ट्री और प्यार को भी परदे पर दिखाया जाएगा।

दीपिका पादुकोण ने जब '83 की स्क्रिप्ट सुनी तो उन्हें इतनी ज़्यादा पसंद आई कि उन्होंने खुद ही ये फिल्म प्रोड्यूस करने का फैसला भी लिया है। दीपिका पादुकोण, अपनी अगली फिल्म छपाक भी प्रोड्यूस कर रही हैं जिसे मेघना गुलज़ार डायरेक्ट कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X