Rohit Shetty के कॉप यूनिवर्स में इस टॉप एक्ट्रेस की धमाकेदार एंट्री, 'लेडी सिंघम' का ऐलान

Singham Again: रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स को लेकर एक बड़ा ऐलान किया गया है। लंबे समय से इस यूनिवर्स में किसी लेडी कॉप को शामिल किये जाने की चर्चा थी, लेकिन किसी के नाम पर मुहर नहीं लगाया गया था। खैर, अब रोहित शेट्टी ने दीपिका पादुकोण को लेडी सिंघम घोषित किया है।
जी हां, दीपिका पादुकोण अब अजय देवगन के साथ फिल्म 'सिंघम अगेन' का हिस्सा बनेंगी। खास बात है कि वह रोहित शेट्टी के लोकप्रिय कॉप यूनिवर्स की पहली महिला पुलिस अधिकारी के रोल में नजर आएंगी। वहीं, अजय देवगन और दीपिका की भी बतौर जोड़ी ये पहली फिल्म होगी।
रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की बात करें तो इसमें अभी तक सिंघम, सिंबा और सूर्यवंशी शामिल हैं.. यानि की अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह। लेकिन अब इनके साथ नजर आएंगे दीपिका पादुकोण। कोई शक नहीं कि एक्ट्रेस के फैंस इस खबर से बेहद उत्साहित होंगे।

सिंघम अगेन
बता दें कि अब इस फिल्म पर काम शुरु हो चुका है। फिल्म का टाइटल होगा 'सिंघम अगेन' और इसकी शूटिंग 2023 से शुरु हो जाएगी।अजय देवगन फिलहाल अपनी फिल्म भोला पर काम कर रहे हैं और जैसे ही भोला खत्म होगी, एक्टर सिंघम अगेन की शूटिंग कर देंगे।

रोहित शेट्टी- अजय देवगन
रोहित शेट्टी ने अजय देवगन के साथ फिर से जुड़ने पर उत्साह व्यक्त की और कहा कि, "सिंघम तकनीकी रूप से सिम्बा और सूर्यवंशी का हिस्सा है। मुझे अजय के साथ काम करते हुए एक लंबा समय हो गया है। आखिरी सिंघम 2014 में आई थी और अभी तक सैटेलाइट पर सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। समय बदल गया है और कैनवास बड़ा हो गया है और मैं अजय के साथ कुछ बड़ा बनाना चाहता हूं।"

सिंघम फ्रैंचाइजी
सिंघम 3 को लेकर उन्होंने कहा, यह फिल्म लार्जर देन लाइफ होगी और इसमें कम से कम एक और साल लगेगा। हमारी पूरी टीम इस पर कड़ी मेहनत कर रही है। इसके बाद ही हम दूसरी फिल्म के बारे में सोचेंगे.."

दीपिका पादुकोण
बता दें, दीपिका पादुकोण इससे पहले रोहित शेट्टी के साथ 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुकी है। जिसमें उनके साथ दिखे थे शाहरुख खान। इसके बाद अब वो फिल्म सर्कस में भी कैमियो निभाते दिखेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











