..................... Deepika Padukone joins Ranveer Singh in '83, playing onscreen wife - Hindi Filmibeat

CONFIRM: '83 की स्टारकास्ट में शामिल हुईं दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह के साथ फिर बनी जोड़ी

कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म '83 में दीपिका पादुकोण की एंट्री भी हो चुकी है। जी हां, फिल्म में दीपिका रणवीर की पत्नी के किरदार में दिखेंगी। बता दें, फिल्म में रणवीर सिंह पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव की भूमिका में दिखेंगे, जबकि दीपिका होंगी उनकी पत्नी रोमी भाटिया। कबीर खान ने इस तस्वीर के साथ इसकी घोषणा की है।

बता दें, यह फिल्म क्रिकेट विश्व कप 1983 पर आधारित है, जब भारत ने पहली बार विश्व कप जीता था। रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और मधु मंटेना द्वारा निर्मित कबीर खान की यह फ़िल्म 10 अप्रैल 2020 में रिलीज़ होगी। फिल्म में रणवीर खुद कपिल देव की भूमिका में दिखेंगे, जिनकी कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड कप जीता था। इस विश्व कप ने भारतीय क्रिकेट टीम को पूरे विश्व में पहचान दिलाई थी।

Deepika Padukone

फिल्म की क्रिकेट टीम में रणवीर सिंह के साथ बलविंदर सिंह संधू के रूप में अम्मी विर्क, सैयद किरमानी के रूप में साहिल खट्टर, कृष्णमाचार्य श्रीकांत के रूप में जिवा, दिलीप वेंगसरकर के रूप में आदिनाथ कोठारे, सुनील गावरस्कर के रूप में ताहिर राज भसीन, मोहिंदर अमरनाथ के रूप में साकिब सलीम, संदीप पाटिल के रूप में चिराग पाटिल, यशपाल शर्मा के किरदार में जतिन सरना, रॉजर बिन्नी के रूप में विजय वर्मा और प्रबंधक पीआर मान सिंह के रूप में पंकज त्रिपाठी दिखेंगे।

तीन भाषाओं में रिलीज फिल्म '83 रणवीर सिंह की हिंदी, तमिल और तेलुगु में बनने वाली पहली त्रिभाषी फिल्म होगी। फिल्म को वास्तविक स्थानों पर फिल्माया जाएगा।

पूर्व तेज गेंदबाज बलविंदर सिंह संधू सहित मूल टीम के खिलाड़ी भी अभिनेताओं को प्रशिक्षित करने के लिए मौजूद हैं। साथ पूर्व अंडर -19 क्रिकेटर राजीव मेहरा भी उपस्थित होंगे जिन्होंने ट्रेनर के रूप में कदम रखा है।

कबीर खान ने कहा कि वो चाहते हैं कि उनका बेटा भी 83 की इस टीम पर उतना ही गर्व करे जितना कि वो करते हैं। इसलिए वो ये फिल्म बना रहे हैं। फिल्म का स्टारकास्ट भी काफी दिलचस्प है। जाहिर है इस फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X