..................... दीपिका पादुकोण और जैकलीन फर्नांडिस की मनरेगा जॉब कार्ड पर फोटो, अजीबोगरीब फर्जीवाड़ा Deepika Padukone, Jacqueline Fernandez dia mirza photos found on MGNREGA employees job cards in MP viral - Hindi Filmibeat

दीपिका पादुकोण और जैकलीन फर्नांडिस की मनरेगा जॉब कार्ड पर फोटो, अजीबोगरीब फर्जीवाड़ा

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (मनरेगा) में एक बार फिर फर्जीवाड़े का ममला सामने आया है। दिलचस्प यह है कि फर्जीवाड़े का ये मामला बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और जैकलीन फर्नान्डिस के चलते सामने आया है। मनरेगा में फर्जीवाड़े का यह मामले मध्यप्रदेश के खरगोन जिले का है। जहां मजदूरों के जॉब कार्ड पर दीपिका और जैकलीक की फोटो लगे हुए मिले हैं।

वन इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने बताया कि यह फर्जीवाड़ा स्थानीय पंचायत सेकेटरी और रोजगार सहायक ने मिलकर किया है। इन लोगों ने कई फर्जी जॉब कार्ड बनाएं हैं जिसमें फिल्मी अभिनेताओं की फोटो लगाई गई हैं। इतना ही नहीं इन कार्ड से सरकारी खजाने में सेंध भी लगाई गई हैं। मनरेगा का यह फर्जीवाड़ा मध्यप्रदेश के खरगोन जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर झिरनया पंचायत के पिपरखेड़ा नाका गांव का है।

गांव के लोगों का कहना है फिलहाल यह सामने नहीं आया है कि इस फर्जी जॉबकार्ड से कितने रुपये निकाले गए हैं जो कभी काम पर गए ही नए। गांव वालों ने इस फर्जीवाड़े के लिए पंचायत सेकेटरी और रोजगार सहायक को जिम्मेदार बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X