दाऊद इब्राहिम.. दीपिका पादुकोण और... एक धमाकेदार डेब्यू!
इस बायोपिक की कहानी से जाहिर है कि ये एक दमदार फिल्म होने वाली और इसमें डेब्यू करना यंग टैलेंट के लिए काफी लकी साबित हो सकता है।
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म में वे दाऊद इब्राहिम को मारने के लिए उसका पीछा करते हुए दिखेंगी। इस फिल्म में उनके साथ दिखेंगे अभिनेता इरफान खान भी। इरफान इस फिल्म में दीपिका के पति के किरदार में दिखेंगे। दूसरी तरफ इस फिल्म को लेकर एक ऐसी खबर आई है, जो बॉलीवुड में न्यूकमर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है।
[FAKE नहीं था गले लगाना.. सलमान खान पर कुछ ऐसा बोले संजय दत्त.. कोई शक ?]
हम बात कर रहे हैं फिल्म सपना दीदी की। ये फिल्म एक ऐसी महिला पर बनी है, जिसके खतरनाक डॉन को मारने की कसम खाई थी और वो अंडरवर्ल्ड में सपना दीदी के नाम से मशहूर थी। उसके नाम से अंडरवर्ल्ड भी कांप जाता था, वहीं दाऊद को भी उससे डर लगता है। इस बायोपिक की कहानी से जाहिर है कि ये एक दमदार फिल्म होने वाली और इसमें डेब्यू करना यंग टैलेंट के लिए काफी लकी साबित हो सकता है।

बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए फ्रेश और यंग टैलेंट की तलाश जारी है। वहीं ये देखना भी दिलचस्प होगा कि दमदार स्टारकास्ट और धमारकेदार कहानी वाली इस फिल्म में किस लकी यंग टैलेंट को चांस मिलता है। आगे जानें किस किरदार के लिए ढ़ूंढ़ा जा रहा है यंग टैलेंट और जानें फिल्म के बारे में कुछ और बातें-


Click it and Unblock the Notifications











