कैटरीना की बिकनी पब्लिक फीगर खुद की क्लीवेज पर इतना हंगामा
दीपिका पादुकोण अपने क्लीवेज को लेकर हाल ही में छपी खबर पर काफी बरस रही हैं। अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए दीपिका पादुकोण ने ट्विटर के जरिये मीडिया वालों को काफी खरी खोटी सुनाई है लेकिन ये वही दीपिका हैं जिन्होंने कुछ समय पहले कैटरीना कैफ की बिकनी में तस्वीरें वायरल होने पर कैट द्वारा नाराज होकर मीडिया को भेजे गये पत्र की काफी निंदा की थी।
ये कोई पहली बार नहीं है जब बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को लेकर इस तरह की खबरें मीडिया में पब्लिश हुई हैं। इससे पहले भी अक्सर एक्ट्रेसेस के कपड़ों को लेकर कई तरह की खबरें मीडिया में आती हैं और इन खबरों को मालफंक्शन का नाम दिया जाता है। दीपिका पादुकोण के हाल ही में क्लीवेज के लेकर एक जाने माने अंग्रेजी अखबार ने खबर छापी जिसे देखकर दीपिका काफी नाराज हुईं और उन्होंने ट्विटर के जरिये मीडिया के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि आप लोग औरतों की इज्जत नहीं करते।
दीपिका ने यहां तक कहा कि मैं एक औरत हूं, मेरा क्लीवेज है। क्या इससे आपको कोई प्रॉब्लम है। दीपिका का गुस्सा जाहिर करना जायज है और हम सभी उनकी इस नाराजगी को पूरा सपोर्ट करते हैं। लेकिन कहीं ना कहीं दीपिका के इस गुस्से को देखकर याद आया कि जब कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर की बीच किनारे की तस्वीरें लीक हुई थीं और उसके बाद कैटरीना ने मीडिया से नाराज होकर एक पत्र लिखा था। उसपर दीपिका ने कहा था कि कैटरीना एक पब्लिक फीगर हैं।
उन्होंने कहा था कि कैटरीना को इस तरह से बर्ताव नहीं करना चाहिए क्योंकि वो एक पब्लिक फीगर हैं और इस तरह की बातें तो होती रहती हैं। तो दीपिका के साथ भी जो हुआ क्या वो कुछ अलग था , वो भी तो एक पब्लिक फीगर हैं, तो क्या ये उनके लिए एक आम बात हो जानी चाहिए थी। खैर सच तो यही है कि जब तक खुदपर ना बीते तब तक हर बात सही ही लगती है।


Click it and Unblock the Notifications
